Skip to main content

ताजा खबर

सचिन तेंदुलकर नहीं, ब्रेट ली की नजर में यह खिलाड़ी है क्रिकेट का असली GOAT

Brett Lee Names His All-Time Greatest Cricketer (image via X)
Brett Lee Names His All-Time Greatest Cricketer (image via X)

क्रिकेट के इतिहास में ‘ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ (GOAT) कौन है, इस पर चल रही बहस के बीच ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने एक बारीक बात कही है, जिसमें उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाज और एक कम्पलीट क्रिकेटर के बीच फर्क बताया है।

‘बीयरबाइसेप्स’ पॉडकास्ट पर बात करते हुए, ली ने भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर को खेल का अब तक का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज माना, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज जैक्स कैलिस को सबसे बेहतरीन ऑल-राउंड क्रिकेटर का दर्जा दिया।

उनके आंकड़े दुनिया में सबसे अच्छे हैं: ली

ली ने कहा, “मैंने हमेशा कहा है कि मुझे लगता है कि सचिन तेंदुलकर इस खेल के अब तक के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं। लेकिन सबसे बेहतरीन क्रिकेटर जैक्स कैलिस हैं। उनके आंकड़े दुनिया में सबसे अच्छे हैं। अगर आप उनके आंकड़े देखें, तो वे कभी झूठ नहीं बोलते। वे कमाल के खिलाड़ी हैं।”

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कैलिस की लेगेसी आलराउंड योगदान के मामले में बेजोड़ है। 166 टेस्ट मैचों में, पूर्व दक्षिण अफ्रीकी खिलाडी ने 55.37 की औसत से 45 शतकों के साथ 13,289 रन बनाए, साथ ही 292 विकेट और 200 कैच भी लिए। उनकी एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय साख भी उतनी ही आश्चर्यजनक है, जिसमें 11,579 रन और 273 विकेट हैं। कैलिस ने 2011 से 2014 के बीच कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए 56 मैच खेले, जबकि ली 2011 से 2013 तक इस कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा रहे थे।

सिर्फ आंकड़ों से हटकर, ली ने अपनी पसंद के पीछे की निजी वजह भी बताई, क्योंकि उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ खेलते हुए कैलिस के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर किया था। ली ने दबाव के समय कैलिस के जबरदस्त संयम को याद किया। उन्होंने बताया कि कैसे यह ऑल-राउंडर बैटिंग के लिए जाने से पहले बिल्कुल शांत रहते थे, और मैच से पहले उनका एक खास रूटीन था वे एक मोजा मुंह में दबाकर रखते थे और पहले बाएं पैर का मोजा पहनते थे।

আরো ताजा खबर

ODI WC 2027: ‘घर पर खेलने का दबाव नहीं होता’ – घरेलू सरजमीं पर खिताब जीतने को तैयार हैं कगिसो रबाडा

Kagiso Rabada High on Confidence Ahead of Home 2027 World Cup (image via getty) दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर बहुत भरोसा...

तेज गेंदबाजों का ग्रुप होना और एनर्जी बचाकर रखना बहुत जरूरी है: जवागल श्रीनाथ

Javagal Srinath (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ ने तेज गेंदबाजों के वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर अहम बात कही है। उनका मानना है कि किसी...

“अगर मैं मैच रेफरी होता, तो गांगुली को बैन कर देता” – 2001 ईडन गार्डन्स टॉस विवाद पर जवागल श्रीनाथ

Javagal Srinath Claims Sourav Ganguly Deserved a Ban for the Infamous 2001 Toss Delay (image via X) भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ ने हाल ही में भारतीय क्रिकेट...

SL vs IND: श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए दीप दासगुप्ता ने चुनी भारतीय टीम, रणजी में 30 विकेट लेने वाले गेंदबाज को नहीं दी जगह

Team India (Image Credit- Twitter X) हाल में ही पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज व जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर दीप दासगुप्ता ने, श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से गाले में शुरू होने...