Skip to main content

ताजा खबर

सचिन तेंदुलकर के इस महारिकॉर्ड को तोड़ सकता है इंग्लैंड का ये दिग्गज बल्लेबाज, रिकी पोंटिंग का दावा

सचिन तेंदुलकर के इस महारिकॉर्ड को तोड़ सकता है इंग्लैंड का ये दिग्गज बल्लेबाज, रिकी पोंटिंग का दावा

Ricky Ponting and Sachin Tendulkar. (Photo by Hamish Blair/Getty Images)

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन के नाम कई ऐसे रिकॉर्ड हैं जिसे तोड़ पाना आज भी किसी भी बल्लेबाज के लिए महज एक सपना है। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग ने एक हैरान करने वाली भविष्यवाणी की है। पोंटिंग ने मौजूदा समय के उस बल्लेबाज का नाम बताया है जो सचिन के सर्वाधिक टेस्ट रन के रिकॉर्ड को तोड़ सकता है।

रिकी पोंटिंग ने कहा है कि सचिन तेंदुलकर के एक महारिकॉर्ड को इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट तोड़ सकते हैं। रिकी पोंटिंग ने कहा है कि जो रूट अभी भी रनों के भूखे हैं और वह सचिन तेंदुलकर के सर्वाधिक टेस्ट रन के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। आपको बता दें कि टेस्ट फॉर्मेट में पिछले एक दो सालों से जो रूट शानदार फॉर्म में हैं और लगातार रन बना रहे हैं।

जो रूट तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड- रिकी पोंटिंग

आईसीसी रिव्यू कार्यक्रम में रिकी पोंटिंग ने कहा, “रूट अभी 33 साल के हैं और सचिन से केवल 3000 रन (3894 रन) पीछे हैं। अगर इंग्लैंड हर साल 10 से 14 टेस्ट मैच खेलता है और रूट हर साल 800 से 1000 रन बनते हैं तो तीन से चार साल में वह सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। 37 साल के उम्र तक ऐसा करना बिल्कुल संभव है।”

उन्होंने आगे कहा, “अगर वह रन के भूखे हैं तो यह हरसंभव मौका है कि वह इस रिकॉर्ड को तोड़ दें। वह पिछले एक-दो सालों में और बेहतर बल्लेबाज बने हैं। लोग कहते हैं कि 30 के दशक में प्रवेश करते वक्त कोई भी बल्लेबाज अपने सर्वश्रेष्ठ पर होता है, रूट ऐसा ही कर रहे हैं। उनका कन्वर्जन रेट बहुत बेहतरीन है।

चार या पांच साल पहले रूट ढेर सारे अर्धशतक लगा रहे थे, लेकिन उसे वह शतक में बहुत कम ही बदल पाते थे। हालांकि, हालिया समय में यह ट्रेंड बदला है। अब वह लगभग हर अर्धशतक को बड़े शतक में बदल रहे हैं, जो कि उनके लिए एक बेहतर संकेत हैं।”

यह भी चेक करे:- OTD in 2020: आज ही के दिन MS Dhoni ने करोड़ों दिलों को तोड़ इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया था संन्यास

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...