Skip to main content

ताजा खबर

संन्यास लेने के दो दिन बाद ही Shikhar Dhawan का U-टर्न, अब इस लीग में खेलने का किया फैसला

संन्यास लेने के दो दिन बाद ही Shikhar Dhawan का U-टर्न, अब इस लीग में खेलने का किया फैसला

Shikhar Dhawan (Image Credit- Twitter X)

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन सोमवार को लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) में शामिल हो गए। 38 वर्षीय दिग्गज खिलाड़ी, जिन्होंने शनिवार (24 अगस्त) को रिटायरमेंट का ऐलान किया था, वो अब इंडियन प्रीमियर लीग के बाहर टी20 लीग में हिस्सा ले सकते हैं। लीजेंड्स लीग क्रिकेट का आयोजन सितंबर में किया जाएगा।

शिखर धवन ने लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) से जुड़ने पर कहा, “मेरा शरीर अभी भी खेल की मांगों के लिए तैयार है। मैं अपने निर्णय से सहज हूं और क्रिकेट मेरे व्यक्तित्व का अभिन्न अंग है। यह मुझसे कभी नहीं छूटेगा। मैं अपने क्रिकेट मित्रों के साथ फिर से जुड़ने और अपने प्रशंसकों का मनोरंजन जारी रखने के लिए उत्सुक हूं। हम साथ मिलकर नई यादें बनाएंगे।”

शिखर धवन को लेकर LLC के फाउंडर ने का बड़ा बयान

लीजेंड्स लीग क्रिकेट के सह-संस्थापक रमन रहेजा ने लीग में धवन का स्वागत करते हुए कहा, “शिखर धवन के हमारे साथ जुड़ने से हम रोमांचित हैं। उनका अनुभव और स्वभाव निस्संदेह टूर्नामेंट को आगे बढ़ाएगा और प्रशंसकों का मनोरंजन करेगा। हम उन्हें क्रिकेट के अन्य दिग्गजों के साथ एक्शन में देखने के लिए उत्सुक हैं। यह दिग्गज क्रिकेटरों के लिए दूसरी पारी के रूप में हमारे पोजिशन को और मजबूत करेगा।”

रिटायरमेंट लेने के बाद लीजेंड्स लीग क्रिकेट से कई क्रिकेट सुपरस्टार्स जुड़े हैं। इसमें एरोन फिंच, मार्टिन गुप्टिल और हाशिम अमला जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो रिटायरमेंट के तुरंत बाद लीग से जुड़े। लीजेंड्स लीग क्रिकेट का अगला सीजन सितंबर 2024 में शुरू होने वाला है, जिसमें रिटायर्ड क्रिकेटर्स खेलते दिखेंगे। धवन की भागीदारी से काफी ध्यान आकर्षित होने की उम्मीद है, क्योंकि प्रशंसक फिर से मैदान पर उनको देखने के लिए उत्सुक हैं।

शिखर धवन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कई उपलब्धियां हासिल की। वह 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे। उन्होंने वनडे में 44.1 की शानदार औसत और 91.35 की स्ट्राइक रेट से 6,793 रन बनाए। 68 टी20 में 27.9 की औसत और 126.4 की स्ट्राइक रेट से 1759 रन बनाए। आईपीएल में गब्बर ने 221 पारी में 35.2 की औसत और 127.1 की स्ट्राइक रेट से 6769 रन बनाए।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: RCB के लिए बुरी खबर! शुरुआती कुछ मैच नहीं खेल पाएंगे जोश हेजलवुड

Josh Hazlewood (image via getty) ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरुआती दौर से बाहर रह सकते हैं, क्योंकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अपने...

IPL 2026: ग्रोइन इंजरी के कारण सैम करन टूर्नामेंट से बाहर, RR कर रहा है रिप्लेसमेंट की तलाश

IPL 2026: Sam Curran (image via getty) राजस्थान रॉयल्स को 2026 इंडियन प्रीमियर लीग सीजन से पहले एक बड़ा झटका लगा है, क्योंकि टीम के स्टार ऑलराउंडर और नए खिलाड़ी...

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका! शुरुआती मैचों में नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क

Delhi Capitals to be without Mitchell Starc for start of IPL 2026 (image via getty) ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आने वाले इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरुआती मैचों में...

IPL 2026 से पहले एबी डीविलियर्स: विराट कोहली अब भी RCB की धड़कन हैं

Virat Kohli is Still the Heartbeat of RCB: AB de Villiers Ahead of IPL 2026 (image via getty) एबी डीविलियर्स के अनुसार, विराट कोहली भले ही अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु...