Skip to main content

ताजा खबर

संन्यास नहीं लेना चाहते हैं स्टीव स्मिथ, जानें और कितने साल क्रिकेट खेलने चाहता है ये ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज?

संन्यास नहीं लेना चाहते हैं स्टीव स्मिथ, जानें और कितने साल क्रिकेट खेलने चाहता है ये ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज?

Steve Smith (Pic Source-X)

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी दिग्गज स्टीव स्मिथ ने साफ कर दिया है कि वह फिलहाल संन्यास लेने के बारे में एकदम नहीं सोच रहे हैं। स्टीव स्मिथ का लक्ष्य 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में देश का प्रतिनिधित्व करना है, खासतौर पर क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में।

स्मिथ ने टी20 क्रिकेट और बिग बैश लीग (BBL) में धमाकेदार वापसी की है। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) पर सिडनी सिक्सर्स के लिए खेलते हुए उन्होंने पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाफ 64 गेंदों पर 121 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 7 छक्के जड़े और 189.06 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।

हालांकि, स्मिथ के हालिया टी20 इंटरनेशनल आंकड़े प्रभावी नहीं हैं। उन्होंने 2020 से 31 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में केवल 517 रन बनाए हैं, 23.50 की औसत और 121 से अधिक के स्ट्राइक रेट के साथ। लेकिन, अन्य टी20 लीग्स और BBL में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है।

अपने करियर को लेकर FOX स्पोर्ट्स से बात करते हुए स्मिथ ने कहा,

“मैं ओलंपिक खेलना चाहता हूं। मुझे लगता है कि यह अच्छा रहेगा। हम देखेंगे कि मैं लंबे प्रारूप के क्रिकेट (टेस्ट) में कितना आगे जा पाता हूं। लेकिन मुझे लगता है कि मैं कुछ समय के लिए छोटे प्रारूप का क्रिकेट खेलूंगा। बहुत सारे अच्छे युवा खिलाड़ी हैं वो बड़े शॉट लगा रहे हैं।”

टेस्ट क्रिकेट और BBL पर ध्यान देना चाहते हैं स्टीव स्मिथ 

स्मिथ सिडनी सिक्सर्स के लिए दो और मैच खेलने के बाद महीने के अंत में श्रीलंका दौरे पर जाएंगे। उनका लक्ष्य टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रनों का आंकड़ा छूना है। बता दें कि, स्टीव स्मिथ BBL के बाद श्रीलंका दौरे पर ऑस्ट्रेलिया की कमान संभालते हुए दिखेंगे।

ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच 29 जनवरी से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज में स्टीव स्मिथ टीम की कप्तानी करेंगे, क्योंकि नियमित कप्तान पैट कमिंस अनुपस्थित रहेंगे। इस सीरीज के दौरान स्मिथ के पास इतिहास रचने का मौका होगा। स्मिथ को टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 1 रन की जरूरत है, और ऐसा करते ही वे दुनिया के 15वें बल्लेबाज बन जाएंगे। हाल ही में भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में स्मिथ ने 9 पारियों में 34.88 की औसत से 314 रन बनाए थे, जिसमें उनके दो शानदार शतक शामिल हैं।

“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...

5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026, 1st ODI: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की पारी...

WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट

WPL 2027 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का पांचवां सीजन 14...