
(Image Credit- Twitter X)
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को इस समय भारी दबाव का सामना करना पड़ा रहा है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी बाॅर्डर-गावस्कर सीरीज में रोहित का बल्ला खामोश नजर आया है।
इसके अलावा वह कप्तानी में भी प्रभावी नहीं दिखे हैं, जब मैच किसी मैच के दौरान कोई साझेदारी पनपती है, तो रोहित उसे कप्तानी से तोड़ने में प्रभावी नजर नहीं आए। तो वहीं मेलबर्न टेस्ट मैच में जब भारत 184 रनों की हार के बाद सीरीज में 2-1 से पिछड़ी, तो कुछ ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई थी, कि रोहित बीच सीरीज में संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। जैसे इससे पहले धोनी ने साल 2014-15 के दौरान किया था।
दूसरी ओर, अब रिपोर्ट्स सामने आ रही है कि वह टीम इंडिया के कप्तान बने रहेंगे और चेयरमैन ऑफ सेलेक्टर्स अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) से रोहित की रिटायरमेंट को लेकर कोई भी चर्चा नहीं हुई है।
इस रिपोर्ट में हुआ खुलासा
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, चयनकर्ता सीरीज के बीच में रोहित के भविष्य पर फैसला लेने को तैयार नहीं हैं। अगर जरूरत पड़ी तो बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पूरी होने के बाद, अगरकर रोहित से बात करेंगे।
इस रिपोर्ट में आगे कहा गया- रोहित के साथ स्थिति कमरे में लौकिक हाथी जैसी है। ऐसा नहीं है कि अधिकारी दीवार पर लिखी इबारत से अनभिज्ञ हैं, लेकिन वे एक महत्वपूर्ण अवे सीरीज के बीच में नाव को हिलाने से बचने के लिए उत्सुक दिखते हैं।
ऐसी रिपोर्टों के बावजूद कि अजीत अगरकर ने भारतीय कप्तान के साथ बातचीत की है, यह समझा जाता है कि ऐसी कोई भी चर्चा सीरीज के बाद ही होगी। जब तक रोहित सिडनी क्रिकेट मैच की इलेवन से स्वेच्छा से हटने का अप्रत्याशित निर्णय नहीं लेते, उनसे कुछ दिनों में शुरू होने वाले पांचवें और अंतिम टेस्ट में टीम का नेतृत्व करने की उम्मीद है।
AUS vs ENG: T20I सीरीज से बाहर हुए विल जैक्स, कैच पकड़ने के चक्कर में तुड़वा बैठे थे हाथ!
“कभी मुझे भी नेट में बॉलिंग करने आना” – सचिन तेंदुलकर का रणवीर सिंह को खास न्योता, देखें वायरल वीडियो
“मैं हमेशा छक्के के साथ शतक पूरा करने की कोशिश करता हूं”: वेलिंगटन में ऐतिहासिक शतक के बाद बोले ऋषभ पंत
SM Trends: 22 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

