Skip to main content

ताजा खबर

संजू सैमसन-यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे तीसरे T20 के लिए टीम से जुड़े, यह 3 खिलाड़ी टीम से होंगे बाहर!

संजू सैमसन-यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे तीसरे T20 के लिए टीम से जुड़े, यह 3 खिलाड़ी टीम से होंगे बाहर!

Zimbabwe vs India, 2nd T20I (Image Credit- Twitter X)

टीम इंडिया 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे के दौरे पर है। इस सीरीज में 2 मैच खेले जा चुके हैं और फिलहाल सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। भारत को पहले मैच में जिम्बाब्वे से 13 रनों से हार का सामना करना पड़ा था, वहीं दूसरे टी20 मैच में उन्होंने कमाल की वापसी करते हुए 100 रनों के अंतर से मुकाबला जीता।

अब 10 जुलाई को दोनों टीमों के बीच तीसरा टी20 मैच खेला जाना है। ऐसे में 3 खिलाड़ी हरारे स्पोर्ट्स क्लब में टीम इंडिया से जुड़ गए हैं। यह तीन खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन और शिवम दुबे हैं। दरअसल, यह तीनों खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा थे और आराम के बाद उन्हें तीसरे टी20 मैच से जुड़ना था। इन तीनों की वापसी के बाद से भारत का स्क्वाड और मजबूत हो गया है।

जिम्बाब्वे के खिलाफ आखिरी 3 मैचों के लिए भारतीय टीम:

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे और शिवम दुबे।

इन खिलाड़ियों को टीम की प्लेइंग11 से निकाला जाएगा 

संजू सैमसन, यशस्वी और शिवम दुबे की जगह शुरुआती 2 मैचों के लिए साई सुदर्शन, ज‍ितेश शर्मा और हर्षित राणा को जगह दी गयी थी। अब वापसी के बाद संजू और यशस्वी के अगले मुकाबले में खेलने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है। संजू सैमसन के लिए ध्रुव जुरेल और यशस्वी के लिए साई सुदर्शन को बाहर किया जा सकता है। वहीं रिंकू सिंह की जगह शिवम दुबे को टीम में जगह दी जा सकती है।

भारत Vs जिम्बाब्वे मैच शेड्यूल

6 जुलाई- पहला टी20, (जिम्बाब्वे 13 रनों से जीता)
7 जुलाई- दूसरा टी20, (भारत 100 रनों से जीता)
10 जुलाई- तीसरा टी20
13 जुलाई- चौथा टी20
14 जुलाई- पांचवां टी20

আরো ताजा खबर

SA20 में प्रिटोरिया कैपिटल्स की सफलता का क्रेडिट केशव महाराज ने सौरव गांगुली को दिया

Keshav Maharaj Sourav Ganguly (Image credit Twitter – X) प्रिटोरिया कैपिटल्स के कप्तान केशव महाराज ने SA20 के 2025-26 सीजन में टीम के शानदार प्रदर्शन का श्रेय मुख्य कोच सौरव...

‘यह एक बेहतरीन मौका हो सकता है’ आकाश चोपड़ा ने श्रीलंका दौरे पर आकिब नबी के इंटरनेशनल डेब्यू का समर्थन किया

Auqib Nabi (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि तेज गेंदबाज आकिब नबी के लिए श्रीलंका दौरा करियर बदलने वाला साबित हो सकता...

समरीन कौर के प्यार में लाॅक हुए अर्शदीप सिंह! रूमर्ड गर्लफ्रेंड की पोस्ट पर क्रिकेटर ने किया प्यारा कमेंट 

Arshdeep Singh with Samreen Kaur (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और पंजाबी माॅडल-एक्ट्रेस समरीन कौर की एक साथ घूमने की वीडियो, अक्सर सोशल...

बड़ी खबर! श्रीलंका दौरे के बाद शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में खेलेंगे शुभमन गिल

Shubman Gill Sher-e-Punjab T20 League Sri Lanka Test series (Image credit Twitter – X) भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल अगले कुछ हफ्तों तक लगातार क्रिकेट खेलते नजर आएंगे।...