
Sanju Samson (Image Credit- Twitter X)
टी20 में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद संजू सैमसन (Sanju Samson) चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाने के उचित दावेदार बन गए थे। विकेटकीपर बल्लेबाज ने बांग्लादेश के खिलाफ 47 गेंदों पर 111 रन और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 50 गेंदों पर 107 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली थी।
लेकिन इस शानदार प्रदर्शन के बाद भी अनुभवी खिलाड़ी चैंपियंस ट्राॅफी 2025 खेलने से चूक सकता है। गौरतलब है कि आगामी मल्टीनेशन टूर्नामेंट की शुरुआत 19 फरवरी से पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले पहले मैच से होगी। तो वहीं भारत अपने विजयी अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को दुबई में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मैच से करेगा।
Champions Trophy खेलने से चूक सकते हैं संजू सैमसन: रिपोर्ट्स
बता दें कि हाल में ही संजू सैमसन ने केरल के लिए विजय हजारे टूर्नामेंट में ना खेलने का फैसला किया था। तो वहीं अगर अब OnManorama की मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय मैनेजमेंट सैमसन के विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 से पहले केरल टीम के तैयारी कैंप में शामिल नहीं होने से नाखुश है।
रिपोर्ट्स में आगे कहा गया- विकेटकीपर बल्लेबाज ने केरल क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) को कैंप के लिए अपनी अनुपलब्धता के बारे में सूचित किया था, लेकिन प्रबंधन ने केवल उन खिलाड़ियों को शामिल करने का फैसला किया जो सत्र में शामिल थे। इस कैंप में संजू के ना शामिल होने की बात को भारतीय सेलेक्टर्स ने गंभीरता से लिया है।
हालांकि, संजू को इंग्लैंड के खिलाफ 22 जनवरी से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। देखने लायक बात होगी कि क्या चैंपियंस ट्राॅफी के लिए संजू सैमसन को टीम इंडिया में चुना जाता है या नहीं? लेकिन इससे पहले संजू का चयन भारतीय टीम में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए हुआ था, लेकिन वह पूरा सीजन सिर्फ बेंच पर ही बैठे हुए नजर आए थे।
BCCI ने बदला भारत-श्रीलंका पहले वनडे का आयोजन स्थल, जानें कहां खेला जाएगा मैच
Birthday Special: विराट कोहली के टेस्ट करियर के 3 बड़े स्कोर
वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

