Skip to main content

ताजा खबर

संजू सैमसन ने T20I ओपनर के रूप में अपनी जगह पक्की कर ली है, पूर्व क्रिकेटर का बड़ा दावा

Sanju Samson (Photo Source: Getty Images)

विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने हाल ही में T20I क्रिकेट में बड़ा कारनामा किया है। उन्होंने भारत की ओर से लगातार दो T20I शतक लगाने की उपलब्धि हासिल की। लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में वह खाता भी नहीं खोल सके। बता दें कि सैमसन टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला।

वहीं टी-20 वर्ल्ड कप के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया, जिसके बाद ओपनिंग का स्लॉट खाली हो गया। शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल को अभिषेक शर्मा के साथ टी-20 में ओपनिंग के लिए कंसीडर किया गया, लेकिन गिल और जायसवाल दोनों को बांग्लादेश के खिलाफ T20I सीरीज से आराम दिया गया।

बांग्लादेश के खिलाफ ओपनर के तौर पर आजमाए गए सैमसन

ऐसे में गौतम गंभीर के नेतृत्व वाली टीम मैनेजमेंट ने संजू सैमसन को ओपनर के तौर पर आजमाने का फैसला किया। बांग्लादेश के खिलाफ पहले दो टी-20 मैचों में सैमसन फ्लॉप रहे, लेकिन तीसरे मुकाबले में उन्होंने शतक जड़ दिया। उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी T20I सीरीज में भी ओपनिंग करने का मौका मिला और संजू ने फॉर्म को बरकरार रखते हुए पहले मैच में शतक बना डाला।

अब भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को लगता है कि सैमसन ने अपनी ओपनिंग की जगह पक्की कर ली है। उन्होंने कहा कि सैमसन ने अपनी बल्लेबाजी शैली में काफी तकनीकी बदलाव किए हैं और भविष्य में उन्हें जायसवाल के साथ ओपनिंग करवाना चाहिए।

सैमसन ने सलामी बल्लेबाज के रूप में अपनी जगह पक्की कर ली है- दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक ने क्रिकबज पर कहा, मुझे लगता है कि उन्होंने (सैमसन) सलामी बल्लेबाज के रूप में अपनी जगह पक्की कर ली है। यशस्वी जायसवाल और वह टी20 फॉर्मेट में कम से कम कुछ समय तक सलामी बल्लेबाज रहेंगे। उन्होंने कई तकनीकी बदलाव किए हैं, खासकर इस प्रारूप के अनुकूल। उन्होंने छक्का मारने पर काफी फोकस किया।

उन्होंने आगे कहा कि, केशव महाराज के खिलाफ, वह बाहर निकले लेकिन गेंद की लंबाई से चूक गए। महाराज ने उन्हें हवा में मात दी, लेकिन संजू ने अपनी स्थिति बनाए रखी और शॉट का इंतजार किया और इसे कवर के ऊपर से मारा। वह एक ऐसा व्यक्ति है जो लंबाई चूक जाने पर भी घबराता नहीं है और उस अतिरिक्त सेकंड को रोक लेता है। यह एक बहुत ही कठिन स्किल है, लेकिन वह इसे बहुत अच्छी तरह से करता है। यही बात उन्हें बहुत खास बनाती है।

আরো ताजा खबर

श्रेयस ने तोडा एबी डिविलियर्स का 9 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड! ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान बने

Shreyas Iyer (image via getty) 11 जुलाई को साउथैम्पटन में हार के बाद, इंग्लैंड की टीम ने भारतीय टीम को 4-0 से बुरी तरह हराया (क्लीन स्वीप किया)। लेकिन भारतीय...

12 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ENG vs IND: इंग्लैंड ने भारत को 5वें मैच में 56 रनों से हराया, 4-0 से जीती टी20आई सीरीज इंग्लैंड और भारत...

ENG vs IND: इंग्लैंड ने भारत को 5वें मैच में 56 रनों से हराया, 4-0 से जीती टी20आई सीरीज 

ENG vs IND (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी व पांचवां मैच साउथम्पटन के द रोज बोल मैदान पर...

‘इसकी वजह से मेरे पिता की हालात में सुधार हुआ’ टीम इंडिया में चयन के बाद छलका प्रभसिमरन सिंह दर्द

Prabhsimran singh (Image credit Twitter – X) पंजाब के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह के लिए, जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया में चयन किसी सपने के सच होने से कम...