Skip to main content

ताजा खबर

संजू सैमसन की तारीफ करते हुए थक नहीं रहे हैं अभिनव मुकुंद, जमकर की भारतीय खिलाड़ी की तारीफ

संजू सैमसन की तारीफ करते हुए थक नहीं रहे हैं अभिनव मुकुंद, जमकर की भारतीय खिलाड़ी की तारीफ

Sanju Samson and Abhinav Mukund (Pic Source-X)

भारतीय टीम ने जिंबाब्वे के खिलाफ खेली गई पांच मैच की टी20 सीरीज में काफी अच्छा प्रदर्शन किया और 4-1 से जीत दर्ज की। इस मैच में भारत के सभी खिलाड़ियों ने अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। बता दें, जिंबाब्वे के खिलाफ पहले मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि इसके बाद टीम ने काफी अच्छी वापसी की और बचे हुए सभी चार मैच अपने नाम किए।

पांचवे और अंतिम टी20 मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 167 रन बनाए। टीम की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों में एक चौके और चार छक्कों की मदद से 58 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। उन्होंने यह पारी तब खेली जब भारत ने अपने शुरुआती तीन विकेट 5 ओवर के भीतर ही 40 रन पर खो दिए थे।

पूर्व भारतीय खिलाड़ी अभिनव मुकुंद भी संजू सैमसन की बल्लेबाजी के फैन हो गए हैं। उन्होंने हाल ही में सोनी स्पोर्ट्स पर बात करते हुए संजू सैमसन की जमकर प्रशंसा की। अभिनव मुकुंद ने कहा कि, ‘भारतीय क्रिकेट में संजू सैमसन जिस जगह पर हैं वहां किसी के लिए भी काफी चुनौती होगी। उनके पास टैलेंट की कमी नहीं है। कभी-कभी वो आपको परेशान कर देते हैं और मैच्योरिटी के साथ नहीं खेलते हैं। मुझे लगता है कि आईपीएल में कप्तानी करने से उनके खेल में काफी निखार देखने को मिला है। उन्होंने मुझसे पहले यह बात कही थी कि इससे उन्हें काफी मदद मिली है और उनका खेल और भी बेहतर हुआ है।’

भारतीय क्रिकेट में इस समय विकेटकीपर को लेकर काफी चुनौती है: अभिनव मुकुंद

अभिनव मुकुंद ने आगे कहा कि, ‘भारतीय क्रिकेट में इस समय विकेटकीपर को लेकर काफी चुनौती दिख रही है और संजू सैमसन ने इस महत्वपूर्ण मैच में सब को यह बता दिया है कि वो अभी भी है और ऐसी मुश्किल परिस्थिति में उनके ऊपर भरोसा जताया जा सकता है।’

अंतिम मैच में मेजबान अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहा और 125 रन पर ऑलआउट हो गया। भारत की ओर से मुकेश कुमार ने चार विकेट झटके जबकि शिवम दुबे ने दो विकेट अपने नाम किए।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...

BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल

BAN vs WI: Hasan Mahmud Matches Nathan Lyon Rare Test Feat With Sylhet Six-For (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार...

SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Vaibhav Sooryavanshi named captain of Bihar in SMAT 2026 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बिहार क्रिकेट...