Skip to main content

ताजा खबर

“संजू की बड़ी भूमिका थी, उन्हें भी मुश्किलों…”, RR के रिटेंशन और रिलीज को लेकर बोले हेड कोच राहुल द्रविड़

Rahul Dravid & Sanju Samson (Photo Source: X)

आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने आगामी मेगा ऑक्शन से पहले अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है। राजस्थान रॉयल्स ने अपने 6 स्टार खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाते हुए उन्हें रिटेन किया और 79 करोड़ खर्च कर दिए हैं। टीम अब ऑक्शन में 41 करोड़ पर्स के साथ उतरेगी। राजस्थान ने कप्तान संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल को 18-18 करोड़ में रिटेन किया है।

ध्रुव जुरेल और रियान पराग को 14-14 करोड़, शिमरोन हेटमायर को 11 करोड़ और संदीप शर्मा को 4 करोड़ में रिटेन किया। फ्रेंचाइजी ने ओपनर जोस बटलर और स्पिनर अश्विन, युजवेंद्र चहल को रिटेन नहीं किया है, जिससे फैंस काफी ज्यादा हैरान है। इसे लेकर राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने बड़ा बयान दिया है।

बहुत दुखी हैं जिन्हें हम रिटेन नहीं कर पाए- राहुल द्रविड़

राहुल द्रविड़ का कहना है कि जो फैसले लिए गए वे आसान नहीं थे और कप्तान संजू सैमसन ने बड़ी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि पिछले 5-6 सालों में संजू ने सभी के साथ अच्छे रिलेशन बनाए थे। हालांकि डायनामिक्स को ध्यान में रखते हुए और हर कदम के पक्ष और विपक्ष को ध्यान में रखते हुए फैसला लिया गया है।

हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार राहुल द्रविड़ ने बताया,

इन रिटेंशन में संजू की बड़ी भूमिका थी। उन्हें भी बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा। एक कप्तान के तौर पर उन्होंने इन खिलाड़ियों के साथ बहुत अच्छे रिलेशन बनाए हैं। हम उन खिलाड़ियों के लिए बहुत दुखी हैं जिन्हें हम रिटेन नहीं कर पाए, और संजू ने इन खिलाड़ियों के साथ 5-6 साल तक काम किया है।

इन रिटेंशन पर उनके पास बैलेंस विचार हैं। उन्होंने इसके डायनामिक्स को समझने की जहमत उठाई है, इसके फायदे और नुकसान को समझा है। उन्होंने इस पर हमारे साथ बहुत चर्चा की है, और यह कोई आसान फैसला नहीं था। हमारे बीच बहुत बहस हुई, लेकिन अंत में, हम अपनी टीम से खुश हैं और हम जितना संभव हो सके उतने खिलाड़ियों को रिटेन करना चाहते थे।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...