Skip to main content

ताजा खबर

संजय बांगर ने चुनी अपनी ऑलटाइम भारत की T20 XI, रोहित शर्मा को नहीं दी जगह

संजय बांगर ने चुनी अपनी ऑलटाइम भारत की T20 XI, रोहित शर्मा को नहीं दी जगह

Sanjay Bangar and Rohit sharma (Image Credit- Twitter X)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर ने हाल में ही अपनी फेवरेट ऑलटाइम टी20 टीम का चयन किया है। हालांकि, बांगर ने सभी को चौंकाते हुए अपनी इस टीम में महान ओपनर और पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को शामिल नहीं किया है। और सिर्फ रोहित ही नहीं बल्कि बांगर ने महान कप्तान एमएस धोनी को भी इस टी20 टीम में जगह नहीं दी है।

टीम में संजय बांगर ने सलामी बल्लेबाज के तौर पर विराट कोहली और शुभमन गिल को चुना है। इसके अलावा टीम में अनुभी केएल राहुल को जगह मिली है, जिन्होंने भारत के लिए नवंबर 2022 के बाद टी20आई क्रिकेट नहीं खेला है। बांगर की इस टीम में राहुल भी एक रोचक खिलाड़ी हैं।

मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी इन खिलाड़ियों पर

संजय बांगर ने नंबर 4 के लिए जिस खिलाड़ी को चुना है, वह काफी स्वाभाविक था, क्योंकि उन्होंने मौजूदा भारतीय टी20 कप्तान और नए मिस्टर 360 कहे जाने वाले सूर्यकुमार यादव को टीम में शामिल किया है। ऑलराउंडर के तौर पर इस टीम में पूर्व खिलाड़ी ने युवराज सिंह, शिवम दुबे और दीपक चाहर को भी ने अपनी टीम में जगह दी। जबकि तेज गेंदबाजी की कमान मोहम्मद शमी और आशीष नेहरा के हाथों में होगी। इसके अलावा टीम में स्पिनर के तौर पर उन्होंने कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को चुना है।

संजय बांगर की ऑलटाइम भारत टी20 11

विराट कोहली (कप्तान), शुभमन गिल, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, युवराज सिंह, शिवम दुबे, दीपक चाहर, मोहम्मद शमी, आशीष नेहरा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल

खैर, अब भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 21 जनवरी से शुरू होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलती हुई नजर आएगी। इस टी20 सीरीज में टीम इंडिया 7 फरवरी से शुरू होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देती हुई नजर आएगी। देखने लायक बात होगी कि वनडे सीरीज गंवाने के बाद, मैन इन ब्लू इस सीरीज में कैसा प्रदर्शन करने वाली है?

আরো ताजा खबर

‘हम पहला ही उड़ा देंगे’ – वैभव सूर्यवंशी ने IPL डेब्यू पर संजू सैमसन, राहुल द्रविड़ के साथ बातचीत का खुलासा किया

Vaibhav Sooryavanshi (image via X) वैभव सूर्यवंशी ने 2025 में अपने आईपीएल डेब्यू से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था, जहां उन्होंने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर...

NZ vs SA 2026: अंगूठे की चोट के कारण Ish Sodhi शेष T20I सीरीज से बाहर

NZ vs SA: Ish Sodhi (image via getty) न्यूजीलैंड के स्पिनर ईश सोढ़ी अंगूठा टूटने के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बाकी टी20आई सीरीज से बाहर हो गए हैं। सोढ़ी...

16 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. तंजीद के शतक के साथ, बांग्लादेश ने रोमांचक जीत के साथ सीरीज अपने नाम की तंजीद हसन ने अपने पहले वनडे शतक (107...

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं बड़े गेम चेंजर

आईपीएल के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार आईपीएल की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। पहला...