Skip to main content

ताजा खबर

श्रेेयस अय्यर की वापसी में लगेगा वक्त! चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज से बाहर

श्रेेयस अय्यर की वापसी में लगेगा वक्त! चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज से बाहर

Shreyas Iyer (Image Credit- Twitter/X)

भारत के प्रमुख मध्यक्रम बल्लेबाज़ तथा एकदिवसीय टीम के उप-कप्तान श्रेयस अय्यर से सम्बंधित बड़ी खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान कैच लेने के प्रयास में अजीब तरह से गिरने के बाद श्रेयस को स्प्लीन में गंभीर चोट आई थी। जिसके चलते अय्यर को कम से कम दो महीने तक प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से बाहर रहना होगा। बीसीसीआई ने पुष्टि की थी कि उन्हें “पेट में चोट लगी है, जिससे उनकी स्प्लीन में ब्लडलॉस के साथ कट आ गया था।” घटना के बाद, अय्यर को तुरंत आईसीयू  में भेज दिया गया था।

भारत लौटने के बाद, 30 वर्षीय बल्लेबाज़ लगातार डॉक्टरों की देखरेख में हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में एक अल्ट्रासोनोग्राफी स्कैन किया गया था और परिणामों की समीक्षा जाने-माने खेल चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. दिनशॉ पारडीवाला ने की। मूल्यांकन के आधार पर, नए परामर्श (कंसल्टेशन) में यह सख्ती से कहा गया है कि अय्यर को पूरी तरह ठीक होने के लिए अगले कुछ महीनों तक उच्च तीव्रता वाली गतिविधियों से दूर रहना चाहिए।

अय्यर की रिकवरी और भारतीय टीम में वापसी

अय्यर को अपनी सामान्य दिनचर्या में लौटने और साधारण मांसपेशियों को मज़बूत करने वाली एक्सरसाइज शुरू करने की इजाज़त मिल गई है। हालाँकि, डॉक्टरों ने उन्हें कम से कम एक महीने तक पेट पर दबाव डालने वाली किसी भी गतिविधि से दूर रहने की सख्त सलाह दी है।

बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में उनका ‘पुनर्वास कार्यक्रम’ (रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम) तभी शुरू किया जाएगा जब निर्धारित यूएसजी स्कैन से उनके ठीक होने की प्रगति पर सकारात्मक फीडबैक मिलेगा। फिलहाल रिपोर्ट्स बताती हैं कि श्रेयस अय्यर महत्वपूर्ण घरेलू श्रृंखलाओं से बाहर रहेंगे। वह दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड दोनों के खिलाफ आगामी एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय श्रृंखला में भाग नहीं ले पाएंगे।

इन श्रृंखलाओं के बाद के मुकाबलों में उनकी वापसी पूरी तरह से पुनर्वास (रिहैबिलिटेशन) पर निर्भर करेगी। भारतीय मैनेजमेंट का ध्यान श्रेयस की सेहत पर पूर्णतः बना हुआ है, ताकि वह जल्द ही भारतीय टीम में शामिल हों।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 2 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) जोश इंग्लिस, जिनकी नीलामी डील इस सीजन में उनकी उपलब्धता को लेकर अलग-अलग बातों की वजह से चर्चा का मुख्य विषय बन गई थी,...

IPL 2026, Match 46: गुजरात टाइटन्स बनाम पंजाब किंग्स मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

गुजरात टाइटन्स इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 46वें मैच में, 3 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स का सामना करेगी। पंजाब किंग्स 8 मैचों में 6...

IPL 2026, Match 45: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

सनराइजर्स हैदराबाद 3 मई को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 45वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना करेगी। सनराइजर्स हैदराबाद इस समय पॉइंट्स टेबल...

IPL 2026: एक ही फ्रेम में साथ आए भारत के तीन विश्व कप विजेता कप्तान, देखें वायरल वीडियो!

IPL 2026: MS Dhoni, Suryakumar Yadav and Rohit Sharma (image via X) एमए चिदंबरम स्टेडियम में एक यादगार पल देखने को मिला, जब चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के...