Skip to main content

ताजा खबर

श्रेयस-सरफराज हुए फ्लॉप, सूर्या को लगी चोट, बुची बाबू टूर्नामेंट में टीम इंडिया के प्लेयर्स ने किया सभी को निराश

Buchi Babu Tournament (Image Credit- Twitter X)

टीम इंडिया के कई बड़े प्लेयर्स इन दिनों बुची बाबू टूर्नामेंट में खेल रहे हैं। इस टूर्नामेंट में जहां कुछ प्लेयर्स ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया, तो वहीं कुछ बड़े खिलाड़ियों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। मुंबई और TNCA XI के बीच खेले गए मैच में भी भारतीय टीम के स्टार प्लेयर्स फ्लॉप रहे। श्रेयस अय्यर और सरफराज खान फ्लॉप रहे जबकि सूर्यकुमार यादव ने चोट संबंधित चिंता के कारण शुक्रवार को बल्लेबाजी नहीं की।

उनके इस खराब प्रदर्शन का नतीजा ये हुआ कि, टीएनसीए XI ने मुंबई को 286 रन से हराकर बुची बाबू आमंत्रण टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मुंबई की टीम 510 रन के असंभव लक्ष्य का पीछा करते हुए चौथे दिन महज 223 रन पर सिमट गई, जिसमें शम्स मुलानी ने 68 रन बनाए। टीएनसीए एकादश के लिए सी ए अच्युत और आर साई किशोर ने तीन तीन विकेट झटके।

भारत के टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान सूर्यकुमार ने अपने हाथ में लगी चोट के कारण बल्लेबाजी नहीं की। हालांकि पता चला है कि यह चोट गंभीर नहीं है क्योंकि वह मुकाबले के बाद ठीक दिख रहे थे और शायद ऐहतियात के तौर पर उन्होंने आराम करने का फैसला किया। मुंबई ने रात के बिना विकेट गंवाये छह रन से खेलना शुरू किया। मुशीर खान (40) और दिव्यांश सक्सेना (26) ने पहले विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी निभाई।

पहली पारी में भी फ्लॉप रहे थे मुंबई के बल्लेबाज

इसके बाद मुंबई के बल्लेबाज कोई भी बड़ी साझेदारी नहीं बना सके। टीम के लिए 40 से ज्यादा रन की सिर्फ दो बड़ी साझेदारियां हुई। श्रेयस अय्यर (22) और सिद्धांत आधाथरााव (28) ने तीसरे विकेट के लिए 49 रन जोड़े। मुंबई के कप्तान सरफराज ने चार गेंद खेलकर शून्य पर आउट हुए।

बाद में मुलानी (68) और मोहित अवस्थी (नाबाद शून्य) ने नौवें विकेट के लिए 46 रन जोड़े। मुलानी ने 96 गेंद की पारी में छह चौके और दो छक्के जड़े। मुलानी आउट होने वाले नौवें खिलाड़ी रहे। मुंबई की टीम में शामिल भारतीय स्टार खिलाड़ी पहली पारी में भी अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर सके थे। अय्यर ने दो, सूर्यकुमार ने 30 और सरफराज ने छह रन बनाये थे।

Beta

Beta feature

আরো ताजा खबर

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...

पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी

Saransh Jain(Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष, मेहनत और परिवार के अटूट समर्थन का परिणाम है।...

28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ईटीपीएल का उद्घाटन संस्करण 26 अगस्त से शुरू होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का पहला सीजन 26 अगस्त को शुरू होने...