Skip to main content

ताजा खबर

श्रेयस अय्यर के सटीक रॉकेट थ्रो से बच नहीं पाए कामिन्दु मेंडिस, आप भी देखें वीडियो

श्रेयस अय्यर के सटीक रॉकेट थ्रो से बच नहीं पाए कामिन्दु मेंडिस, आप भी देखें वीडियो

Shreyas Iyer (Pic Source-X)

इस समय श्रीलंका और भारत के बीच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में दूसरा वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। मेजबान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के खिलाफ 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 240 रन बनाए।

मैच के दौरान भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाड़ी श्रेयस अय्यर ने शानदार फील्डिंग करते हुए कामिन्दु मेंडिस को रनआउट किया। श्रेयस अय्यर का रॉकेट थ्रो देख कामिन्दु मेंडिस सहित श्रीलंका के बाकी खिलाड़ी भी दंग रह गए। यह सब देखने को मिला श्रीलंका की पारी के अंतिम ओवर में। अर्शदीप सिंह की एक गेंद पर कामिन्दु मेंडिस बड़ा शॉट खेलना चाह रहे थे लेकिन गेंद उनके बल्ले से लगकर डीप मिड विकेट की ओर गई।

कामिन्दु मेंडिस ने एक रन तो आसानी से ले लिया और दूसरा रन लेने के लिए भागने लगे। हालांकि श्रेयस अय्यर ने डीप मिड विकेट की ओर से एक रॉकेट थ्रो फेंका और कामिन्दु मेंडिस रनआउट हो गए। श्रेयस अय्यर के इस रॉकेट थ्रो की तमाम लोगों ने जमकर प्रशंसा की।

यह रही वीडियो:

भारत को मैच जीतने के लिए 50 ओवर में 241 रन बनाने हैं

बता दें, कामिन्दु मेंडिस ने दूसरे वनडे में 40 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान चार चौके जड़े। कामिन्दु मेंडिस के अलावा अविष्का फर्नांडो ने भी 40 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने 30 रनों का योगदान दिया जबकि Dunith Wellalage ने 39 रनों की पारी खेली। कप्तान चरिथ असलंका ने 25 रन बनाए। भारत की ओर से वाशिंगटन सुंदर ने 10 ओवर में 30 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि कुलदीप यादव ने 10 ओवर में 33 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट हासिल किया।

भारत को दूसरा वनडे जीतने के लिए 50 ओवर में 241 रन बनाने होंगे। इन दोनों टीमों के बीच खेला गया पहला वनडे मैच टाई पर समाप्त हुआ था। अब दूसरे मुकाबले को दोनों ही टीमें अपने नाम जरुर करना चाहेगी। इससे पहले इन दोनों टीमों के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज खेली गई थी जिसे भारत ने 3-0 से अपने नाम किया था।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 10 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) इंडिया ए के न्यूजीलैंड दौरे के दौरान, भारतीय ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने एक बहुत ही प्यारे अंदाज से सबका दिल जीत लिया।...

2028 से 12 टीमों का हो सकता है IPL, पुणे और वडोदरा के नाम पर चल रही चर्चा

IPL Set to Expand to 12 Teams by 2028; Pune and Vadodara Emerge as Frontrunners (Image credit Twitter – X) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का रोमांच आने वाले समय में...

घरेलू टी20 क्रिकेट में संजू सैमसन की वापसी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में करेंगे केरल की अगुवाई

Captain Sanju Samson Back at the Helm for Kerala in SMAT 2026 (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन एक बार फिर घरेलू क्रिकेट में खेलते हुए...

NZ vs IND: वनडे सीरीज में शुभमन गिल ने आखिरी बार क्यों की कप्तानी? जानिए वजह

NZ vs IND 2026: Shubman Gill (image via getty) हैमिल्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे इंटरनेशनल में शुभमन गिल ने भारतीय टीम की कप्तानी की (दुर्भाग्य से, लगातार बारिश...