

राष्ट्रीय टीम के नए टी20आई कप्तान के रूप में श्रेयस अय्यर की घोषणा के बाद भारतीय क्रिकेट ने एक नए युग में प्रवेश कर लिया है। सूर्यकुमार यादव के बड़े पद पर कदम रखते हुए, जिन्होंने हाल ही में भारत को रिकॉर्ड तोड़ तीसरा आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप खिताब दिलाया था, अय्यर की नियुक्ति बीसीसीआई चयनकर्ताओं द्वारा एक बड़े रणनीतिक बदलाव का संकेत देती है क्योंकि वे भविष्य (टी20 विश्व कप 2026, ओलंपिक्स 2028) की ओर देख रहे हैं।
बीसीसीआई के इस फैसला के साथ ही इसमें कोई शक नहीं है कि श्रेयस अय्यर काफी खुश हुए होंगे, पर्दे के पीछे की एक दिल छू लेने वाली झलक ने ऑनलाइन लाखों लोगों का दिल चुरा रही है। अय्यर के परिवार की खुशी को कैद करने वाले एक वायरल वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें श्रेयस अय्यर के पिता संतोष अपने बेटे के टीम इंडिया का नया कप्तान बनने की घोषणा के बाद घर पर कुछ दोस्तों के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
वायरल हुई वीडियो
Shreyas Iyer’s father celebrating Shreyas’ appointment as team India captain. ❤️ pic.twitter.com/m71O1KhdsA
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 9, 2026
टीमों की घोषणा के लिए आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने बताया था कि श्रेयस अय्यर को पिछले कुछ सालों में आईपीएल में उनकी लीडरशिप काबिलियत के आधार पर चुना गया। उन्होंने तीन अलग-अलग टीमों को फाइनल तक पहुंचाया, जिसमें 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ ट्रॉफी जीतना भी शामिल है। उन्होंने यह भी बताया कि अय्यर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए चुने जाने के बहुत करीब थे।
इस हाई-प्रोफाइल घोषणा के बाद अपनी चुप्पी तोड़ते हुए, श्रेयस ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में खुलकर अपनी बात रखी। मीडिया और प्रशंसकों को संबोधित करते हुए श्रेयस ने कहा, “अभी मेरे पास कप्तान के तौर पर जिम्मेदारी है, और यह एक बड़ी चुनौती है। साथ ही, मुझे अपनी पर्सनैलिटी बदलने की जरूरत नहीं है। मुझे वैसा ही इंसान बने रहना है जैसा मैं पहले था; मुझे कोई और बनने या किसी के साये में रहने की कोशिश नहीं करनी है।”
SL vs IND 2nd Test, Day 4: बारिश के चलते जल्दी समाप्त हुआ दिन का खेल, श्रीलंका ने बनाई 16 रनों की मामूली बढ़त
26 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 26 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
टेस्ट क्रिकेट में Jasprit Bumrah की बादशाहत खत्म, स्टार्क बने नंबर 1 गेंदबाज 

