Skip to main content

ताजा खबर

श्रेयस अय्यर की तेजी और बेन डकेट की छोटी सी गलती की वजह से इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, फिल साल्ट 43 रन बनाकर हुए रनआउट

श्रेयस अय्यर की तेजी और बेन डकेट की छोटी सी गलती की वजह से इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, फिल साल्ट 43 रन बनाकर हुए रनआउट

IND vs ENG (Pic Source-X)

इस समय टीम इंडिया और इंग्लैंड नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पहला वनडे मैच खेल रहे है। इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड ने पहले वनडे में शुरुआत तो काफी अच्छी की थी लेकिन उनके तीन विकेट लगातार गिर गए।

इंग्लैंड के शानदार सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट ने इस मैच में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 43 रन की बहुमूल्य पारी खेली। फिल साल्ट इस मैच में काफी अच्छे फॉर्म में नजर आ रहे थे लेकिन बेन डकेट की एक छोटी सी गलती की वजह से उन्हें अपना विकेट खोना पड़ा।

इंग्लैंड की पारी का 9वां ओवर लेकर आए हार्दिक पांड्या की पांचवीं गेंद पर फिल साल्ट ने काफी अच्छा शॉट खेला और वो रन लेने के लिए भागने लगे। श्रेयस अय्यर ने बॉउंड्री की ओर जाती हुई गेंद पर तेजी से दौड़ लगाई। उन्होंने अच्छी फील्डिंग करते हुए बॉउंड्री रोकी। इतनी देर में इंग्लैंड के दोनों खिलाड़ियों ने दो रन ले लिए थे और फिल साल्ट तीसरा रन लेने के लिए भागे। बेन डकेट फिल साल्ट को ना देखकर गेंद को देख रहे थे।

जितनी देर में डकेट साल्ट को तीसरे रन के लिए मना करते इंग्लिश खिलाड़ी आधी क्रीज तक पहुंच गए थे। श्रेयस अय्यर ने गेंद को पकड़कर विकेटकीपर केएल राहुल की ओर फेंका और फिल साल्ट रनआउट हो गए। फिल साल्ट भी पवेलियन जाती समय काफी निराश नजर आए।

बेन डकेट और हैरी ब्रूक भी हुए आउट

फिल साल्ट का विकेट गिरने के अगले ही ओवर में बेन डकेट भी वापस पवेलियन लौट गए। बेन डकेट ने इस मैच में 6 चौकों की मदद से 32 रन बनाए। हैरी ब्रूक पहले वनडे में अपना खाता भी नहीं खोल पाए। यह दोनों ही विकेट भारत के युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने झटके।

अच्छी शुरुआत के बाद इंग्लैंड इस समय काफी खराब स्थिति में है। हालांकि टीम के पास अभी भी ऐसे कई बल्लेबाज है जो महत्वपूर्ण साझेदारी करते हुए अपनी टीम को मजबूत स्थिति पर लाकर खड़ा कर सकते हैं।

আরো ताजा खबर

IPL 2026, Match 44: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, CSK vs MI: match preview (image via X) मुंबई इंडियंस शनिवार, 2 मई को एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 44वें मैच में चेन्नई...

‘मैं बस चाहता था कि गेंद जमीन पर न गिरे’ – GT vs RCB मैच के बाद अपने विवादित कैच पर Jason Holder ने दिया बड़ा बयान!

IPL 2026, GT vs RCB: Jason Holder (image via X) अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात और बेंगलुरु के बीच हुए मुकाबले के...

IPL 2026: GT की RCB पर दमदार 4 विकेट से जीत के बाद, मैच में देखने को मिले ये बड़े रिकॉर्ड व स्टैट

IPL 2026, GT vs RCB: Stats Review (image via X) गुजरात टाइटंस ने गुरुवार, 30 अप्रैल को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 2026 इंडियन प्रीमियर लीग के 42वें मैच में मौजूदा...

1 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: कल (30 अप्रैल) गुजरात टाइटन्स ने RCB को 4 विकेट से हराया गुजरात टाइटन्स ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आरसीबी के...