Skip to main content

ताजा खबर

श्रीसंत ने हरभजन सिंह के खिलाफ क्यों नहीं किया था पलटवार? ‘थप्पड़ कांड’ पर खुद किया बड़ा खुलासा

श्रीसंत ने हरभजन सिंह के खिलाफ क्यों नहीं किया था पलटवार? ‘थप्पड़ कांड’ पर खुद किया बड़ा खुलासा

S Sreesanth (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत ने आईपीएल 2008 के दौरान हुए ‘स्पैलगेट कांड’ पर हाल में ही एक बड़ा खुलासा किया है। श्रीसंत ने बताया है कि उन्होंने इस बड़ी घटना के बाद भी पलटवार क्यों नहीं किया था?

गौरतलब है कि आईपीएल 2008 के दौरान किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) और मुंबई इंडियंस के बीच हुए मैच के बाद, पोस्ट मैच के दौरान हरभजन सिंह ने किसी वजह के कारण, जब खिलाड़ी हाथ मिला रहे थे, तो उन्होंने श्रीसंत को थप्पड़ जड़ दिया था। इस घटना ने उस समय खूब सुर्खियां बटोरीं थी। इसके बाद हरभजन ने इस घटना पर माफी मांग ली थी, और वह कहते हैं कि वह इस घटना के लिए हमेशा शर्मिंदा रहेंगे।

श्रीसंत ने किया बड़ा खुलासा

इस बीच, आईपीएल 2008 में हुए स्लैपगेट कांड पर हाल में ही श्रीसंत ने बड़ा खुलासा किया है। रंजिनी हरिदास के साथ एक यूट्यूब शो में बातचीत करते हुए उन्होंने अपने संयम के पीछे की वजह बताई है। श्रीसंत ने कहा कि कई मलयाली लोगों ने मुझसे सवाल किया कि इतनी आक्रामकता दिखाने के बावजूद मैंने पलटवार क्यों नहीं किया।

कुछ ने लोगों ने तो यहां तक कहा कि मुझे उन्हें जमीन पर पटक देना चाहिए था। अगर मैं ऐसा करता तो मुझे पर आजीवन प्रतिबंध लग जाता, उस दौरान केरल के पास इतनी ताकत नहीं थी। मैं केरल से खेलने वाला इकलौता खिलाड़ी था।

श्रीसंत ने कहा, ‘संजू सैमसन को कुछ नहीं सोचना चाहिए, सचिन बेबी और निधीश (एम डी निधीश) को भी कुछ नहीं सोचना चाहिए, क्योंकि मैंने जवाब नहीं दिया और कुछ लोगों को बख्श दिया गया। ऐसा नहीं सोचो कि मैं यह अपनी श्रेष्ठता साबित करने के लिए यह कह रहा हूं। यही मेरा सोचना है।

उन्होंने कई कहानियों में इसका जिक्र किया है। जब हम शक्तिशाली होते हैं, तो हमें उसका इस्तेमाल दूसरों की मदद के लिए करना चाहिए। मेरे पिताजी हमेशा कहते हैं जब हमारे पास शक्ति हो, तो हमें दूसरों की मदद करनी चाहिए, न कि उन लोगों के सामने दिखावा करना चाहिए जो हमसे ज्यादा शक्तिशाली हैं।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: ग्रोइन इंजरी के चलते शिवम मावी टूर्नामेंट से बाहर, U19 विश्व कप विजेता करेगा उन्हें रिप्लेस

Shivam Mavi (Image credit Twitter – X) सनराइजर्स हैदराबाद को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बीच बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज शिवम मावी चोट के कारण पूरे...

परिवार की तस्वीरें खींचने पर हेनरिक क्लासेन ने फैन को लगाई डांट, देखें वायरल वीडियो!

Heinrich Klaasen (Image credit Twitter – X) हेनरिक क्लासेन, जो सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज हैं, हाल ही में एक वीडियो को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस वीडियो...

1 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. मोंटी देसाई ने कनाडा की पुरुष टीम के मुख्य कोच का पदभार संभाला क्रिकेट कनाडा ने पुष्टि की है कि मोंटी देसाई ने...

न्यूजीलैंड के Mitchell Santner इतने दिनों के लिए क्रिकेट से रहेंगे दूर, NZC ने दिया बड़ा अपडेट!

Mitchell Santner (image via X) न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर को आईपीएल 2026 में फील्डिंग करते समय अपने बाएं कंधे में चोट लगने के बाद, ग्रेड-3 ACL टियर होने की पुष्टि...