Skip to main content

ताजा खबर

श्रीलंका से मिली हार को लेकर माइकल वॉन ने वसीम जाफ़र को छेड़ा, बल्लेबाज ने दिया मुंह तोड़ जवाब

श्रीलंका से मिली हार को लेकर माइकल वॉन ने वसीम जाफ़र को छेड़ा बल्लेबाज ने दिया मुंह तोड़ जवाब

Michael Vaughan and Wasim Jaffer (Image Credit- Twitter)

Wasim Jaffer Trolls Michael Vaughan: भारत के पूर्व बल्लेबाज वसीम जाफ़र (Wasim Jaffer) ने सोशल मीडिया पर एक मजाक के दौरान इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) को ट्रोल किया है।

वसीम जाफ़र और माइकल वॉन सोशल मीडिया पर अपनी लड़ाई के लिए जाने जाते हैं, जहां वे अक्सर जुबानी जंग में उलझे रहते हैं। पहले भी वॉन और जाफ़र कई मौकों पर एक दूसरे की टीम (भारत और इंग्लैंड) को ट्रोल कर चुके हैं। इस बार, माइकल वॉन ने ही इसकी शुरुआत की है।

माइकल वॉन ने टीम इंडिया को ट्रोल करने की कोशिश की 

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन किया, और 0-2 से सीरीज में हार झेली। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल जैसे खिलाड़ियों के होने के बावजूद, भारत ने श्रीलंका की स्पिन गेंदबाजी के आगे घुटने टेक दिए और 50 ओवर के फॉर्मेट में हार मान ली।

इसी बीच वसीम जाफ़र अपने एक्स प्रोफाइल पर फैंस के साथ सवाल-जवाब शुरू किया, जहां वॉन ने स्मार्ट बनने के चक्कर में टीम इंडिया को ट्रोल करने की कोशिश की। लेकिन वॉन को ये नहीं पता था कि उन्होंने शेर के मुंह में हाथ डाल दिया है, और हुआ क्या, जाफर ने उन्हें ही करारा जवाब देकर बोलती बंद करवा दी। आइए देखें दोनों के बीच क्या बात हुए-

वॉन ने जाफर को लिखा, “हाय वसीम..श्रीलंका में हाल ही में हुई वनडे सीरीज का नतीजा क्या रहा? दरअसल, मैं बिजी था तो रिजल्ट देख नहीं पाया..उम्मीद है सब ठीक होगा।”

यह सुनते ही वसीम जाफ़र ने सवाल का जवाब बहुत ही अच्छे तरीके से दिया। जाफर ने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर इंग्लैंड की एशेज जीत का संदर्भ दिया, जहां उन्होंने पिछले एक दशक में एक भी मैच नहीं जीता है।

जाफर ने जवाब दिया, “मैं इसे एशेज के संदर्भ में कहूंगा माइकल। भारत ने उस सीरीज में उतने ही मैच जीते जितने टेस्ट इंग्लैंड ने पिछले 12 वर्षों में ऑस्ट्रेलिया में जीते हैं।”

देखें दोनों के ट्वीट 

আরো ताजा खबर

‘उन्होंने हमें चोक कर दिया’ न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में पूर्व भारतीय ने की स्पिनर खिलाने की बड़ी मांग 

Team India (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच 24 अक्टूबर, शनिवार को हेग्ली ओवल, क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा।...

NZ vs IND 2026, 2nd T20I: भारत ने टॉस जीतकर बोलिंग चुनी, वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका; देखें प्लेइंग XI

NZ vs IND 2026, 2nd T20I: India opted to bowl first (image via X) 5 मैचों की टी20आई सीरीज के दूसरे टी20आई मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस...

बांग्लादेशी स्पिनर एलिस अल इस्लाम के बॉलिंग एक्शन पर उठे सवाल! वनडे डेब्यू के बाद संदिग्ध एक्शन की रिपोर्ट

Bangladesh Off-Spinner Aliss Al Islam Reported to ICC for Suspect Bowling Action (image via X) बांग्लादेश के स्पिन-बॉलिंग सेटअप पर नए सिरे से सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि ऑफ-स्पिनर एलिस...

मुंबई इंडियंस ने कायरन पोलार्ड को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, IPL 2027 से पहले बनाए गए हेड कोच

IPL 2027: Kieron Pollard Appointed Mumbai Indians Head Coach (image via X) आईपीएल 2027 सीजन से पहले, पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने फ्रेंचाइजी के अहम आइकॉन कायरन पोलार्ड...