Skip to main content

ताजा खबर

श्रीलंका में Virat Kohli दिख रहे हैं काफी ज्यादा ही खुश, बड़े अच्छे मूड में पहुंचते हैं अभ्यास करने

Virat (Image Credit- Instagram)

जब से Virat Kohli श्रीलंका पहुंचे हैं, उस दिन से लगातार उनकी कोई ना कोई तस्वीर या वीडियो सामने आ रहे हैं। वहीं लंबे ब्रेक के बाद लौटे कोहली अपनी पुरानी लय में नजर आ रहे हैं, जहां उन्होंने नेट्स में काफी पसीना बहाया है। तो दूसरी ओर कोहली इन दिनों काफी अलग मूड में है, जिसका नजारा मैदान पर देखने को मिल जाता है।

कोच गंभीर के साथ हुई Virat Kohli की बातचीत

दूसरी ओर श्रीलंका से कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई थी, जो कुछ ही देर में सुपर वायरल हो गई थी। जहां इन तस्वीरों में Virat Kohli टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर से बातचीत करते हुए नजर आ रहे थे, दोनों ने काफी देर तक बात की है और इस दौरान दोनों किसी बात पर जोर-जोर से हंसते हुए भी दिखे थे। वैसे इन दोनों के बीच IPL 2023 में एक बड़ी लड़ाई देखने को मिली थी, लेकिन फिर IPL 2024 में दोनों एक-दूसरे से गले मिले थे और सारे मतभेद खत्म हो गए थे।

ये Virat Kohli की खुशी का क्या राज है?

*श्रीलंका से Virat Kohli के काफी सारे वीडियो सामने आ रहे हैं अभी।
*इस दौरान कोहली काफी ज्यादा ही खुश नजर आ रहे हैं मैदान पर।
*सभी से खुश होकर कर रहे हैं बात, साथ ही हंसी-मजाक करते हुए भी दिखे।
*परिवार के साथ वक्त बिता कर लौटे हैं कोहली, शायद ये है उनकी खुशी का राज।

श्रीलंका से ये वीडियो सामने आया है Virat Kohli का

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli Fan Page (@ft.wrogn.18)

गंभीर के साथ विराट कोहली की ये तस्वीर हुई वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli Fan Page (@ft.wrogn.18)

कौन-कौन नहीं खेल रहा ये वनडे सीरीज?

वहीं श्रीलंका के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज में टीम इंडिया कई प्रमुख खिलाड़ी नजर नहीं आएंगे, जहां इस लिस्ट में हार्दिक पांड्या के अलावा जसप्रीत बुमराह, जडेजा, संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव का नाम शामिल है। दूसरी ओर इस वनडे सीरीज के बाद टीम इंडिया को एक लंबे ब्रेक मिलेगा, जिसके बाद अगले महीने भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए नजर आएगी और ये घरेलू टेस्ट सीरीज रोहित की टीम बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी।

আরো ताजा खबर

करप्शन के आरोपों में फंसे अमरीकी क्रिकेटर अखिलेश रेड्डी, ICC ने ठोका 8 साल का बैन!

USA Cricketer Akhilesh Reddy Banned For 8 Years Over ICC Anti-Corruption Code Breach (image via X) यूनाइटेड स्टेट्स क्रिकेट के लिए एक बड़ा झटका सामने आया है क्यूंकि 26 साल...

3 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. टीम इंडिया की फिटनेस पर BCCI सख्त, इंजरी मैनेजमेंट सिस्टम की जल्द होगी समीक्षा: रिपोर्ट्स भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) जल्द ही...

SM Trends: 3 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी और ऋषभ पंत की एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो...

टीम इंडिया की फिटनेस पर BCCI सख्त, इंजरी मैनेजमेंट सिस्टम की जल्द होगी समीक्षा: रिपोर्ट्स

Team India (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) जल्द ही टीम इंडिया की इंजरी मैनेजमेंट प्रणाली की समीक्षा कर सकता है। हाल के महीनों में कई...