Skip to main content

ताजा खबर

श्रीलंका ने रचा इतिहास, महिला एशिया कप 2024 के फाइनल में भारत को दी करारी शिकस्त

श्रीलंका ने रचा इतिहास, महिला एशिया कप 2024 के फाइनल में भारत को दी करारी शिकस्त

Srilanka Team (Pic Source-X)

आज यानी 28 जुलाई को खेले गए महिला एशिया कप 2024 के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने भारत को 8 विकेट से हराया और इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को पहली बार अपने नाम किया। श्रीलंका महिला टीम की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

मैच की बात की जाए तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट खोकर 165 रन बनाए। टीम की ओर से स्मृति मंधाना ने 47 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 60 रनों की पारी खेली। स्मृति मंधाना के अलावा रिचा घोष ने 30 रनों का योगदान दिया। शेफाली वर्मा ने 16 रन बनाए जबकि Jemimah Rodrigues ने 29 रनों का योगदान दिया।

श्रीलंका महिला टीम की ओर से कविशा दिलहरी ने चार ओवर में 36 रन देकर दो विकेट झटके। भारतीय महिला टीम के बल्लेबाजों ने अपनी भूमिका काफी अच्छी तरह से निभाई।

श्रीलंका महिला टीम ने 8 विकेट से भारत को हराया

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका महिला टीम की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं हुई और Vishma Gunaratne एक रन बनाकर आउट हो गई। सात रन पर पहला विकेट गिरने के बाद श्रीलंका टीम की कप्तान चमारी अट्टापट्टू और Harshitha Samarawickrama ने दूसरे विकेट के लिए 87 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। इन दोनों ने किसी भी भारतीय गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया।

जहां एक तरफ चमारी अट्टापट्टू ने 43 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से 61 रनों की बहुमूल्य पारी खेली वहीं Harshitha Samarawickrama ने 51 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 69* रनों की मैच विनिंग पारी खेली। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने अपनी भूमिका काफी अच्छी तरह से निभाई। Kavisha Dilhari ने 16 गेंदों में 1 चौके और 2 छक्कों की मदद से 30* रन बनाए।

भारतीय महिला टीम की ओर से दीप्ति शर्मा ने चार ओवर में 30 रन देकर एक विकेट झटका। दीप्ति शर्मा के अलावा कोई भी अन्य गेंदबाज इस मैच में अपनी छाप नहीं छोड़ पाया।

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...