Skip to main content

ताजा खबर

श्रीलंका दौरे के लिए हुआ Team India का ऐलान, गंभीर के फेवरेट खिलाड़ियों का भी आया टीम में नाम

श्रीलंका दौरे के लिए हुआ Team India का ऐलान गंभीर के फेवरेट खिलाड़ियों का भी आया टीम में नाम

(Image Credit- Instagram)

Team India जल्द ही श्रीलंका दौरे पर जाने वाली है, जहां दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैचों और तीन टी20 मैचों की सीरीज होगी। साथ ही इस दौरे से गौतम गंभीर टीम के साथ बतौर हेड कोच जु़ड़ने वाले हैं, इसी बीच लंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है और कोच गंभीर के फेवरेट खिलाड़ियों की भी वापसी हो गई है।

रोहित और विराट हैं वनडे टीम का हिस्सा

पहले खबर थी की विराट कोहली और रोहित शर्मा Team India के साथ लंका दौरे पर नजर नहीं आएंगे, लेकिन अब ये दोनों खिलाड़ी वनडे सीरीज खेलेंगे और दोनों का नाम टीम में शामिल है। दूसरी ओर Riyan Parag टी20 और वनडे दोनोंं टीम का हिस्सा हैं, वहीं हाल ही में टीम इंडिया से टी20 डेब्यू करने वाले अभिषेक शर्मा को इस दौरे के लिए टीम इंडिया में नहीं चुना गया है और इससे फैन्स काफी ज्यादा हैरान है। साथ ही ध्रुव जुरेल भी इस टीम का हिस्सा नहीं है। 

Team India में गंभीर ने करवा दी अपने करीबी खिलाड़ियों की वापसी

*लंका के खिलाफ होने वाली वनडे-टी20 सीरीज के लिए हुआ Team India का ऐलान।
*सूर्यकुमार यादव होंगे टी20 सीरीज के लिए कप्तान, रोहित करेंगे वनडे में कप्तानी।
*केएल राहुल-श्रेयस अय्यर की हुई टीम इंडिया में वापसी, दोनों का नाम है वनडे टीम में।
*हर्षित राणा हैं वनडे टीम का हिस्सा, युजी चहल ना वनडे टीम में और ना ही टी20 टीम में है।

श्रीलंका दौरे के लिए कुछ इस प्रकार है Team India

टी20 सीरीज

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर,रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, मोहम्मद सिराज।

वनडे सीरीज

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर),ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा।

हाल ही में गौतम गंभीर को लेकर स्पेशल पोस्ट किया गया था शेयर

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gautam Gambhir (@gautamgambhir55)

A post shared by Gautam Gambhir (@gautamgambhir55)

আরো ताजा खबर

AUS vs ENG: T20I सीरीज से बाहर हुए विल जैक्स, कैच पकड़ने के चक्कर में तुड़वा बैठे थे हाथ!

Will Jacks (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर विल जैक्स ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। पहले टी20 मुकाबले के दौरान...

“कभी मुझे भी नेट में बॉलिंग करने आना” – सचिन तेंदुलकर का रणवीर सिंह को खास न्योता, देखें वायरल वीडियो

Ranveer Singh and Sachin Tendulkar(Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह हाल ही में मुंबई में आयोजित ग्लोबल पीस ऑनर्स...

“मैं हमेशा छक्के के साथ शतक पूरा करने की कोशिश करता हूं”: वेलिंगटन में ऐतिहासिक शतक के बाद बोले ऋषभ पंत

Rishabh Pant (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। वेलिंगटन के...

SM Trends: 22 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) हिंदुस्तान टाइम्स और डेक्कन हेराल्ड की 21 नवंबर, 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए...