Skip to main content

ताजा खबर

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले एमएस धोनी के साथ ऋषभ पंत ने की प्रैक्टिस, देखें फोटो

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले एमएस धोनी के साथ ऋषभ पंत ने की प्रैक्टिस, देखें फोटो

Rishabh Pant and MS Dhoni (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसको लेकर 28 वर्षीय बल्लेबाज फिलहाल रांची में है और श्रीलंका दौरे से पहले पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी के साथ प्रैक्टिस करते हुए नजर आए।

इसको लेकर टीम इंडिया के लिए दो टेस्ट मैच खेलने वाले पूर्व स्पिनर शाहबाज नदीम ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की है। इस फोटो में नदीम धोनी और पंत के साथ नजर आए। इस दौरान नदीम ने फोटो के कैप्शन में लिखा- इंडियन क्रिकेट के दो बेस्ट फिनिशर

देखें शाहबाज नदीम की यह पोस्ट

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shahbaz Nadeem (@shahbaz1208)

A post shared by Shahbaz Nadeem (@shahbaz1208)

गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम के श्रीलंका दौरे की शुरुआत 15 अगस्त से होगी। पहला टेस्ट मैच गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा टेस्ट मैच 23 से 27 अगस्त के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेला जाएगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के जारी सीजन के फाइनल में जगह बनाने के लिहाज से ये दोनों मैच भारतीय टीम के लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण हैं।

खैर, ऋषभ पंत टेस्ट में भारत के फर्स्ट चाॅयस विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, और अब बाएं हाथ का ये स्टाइलिस्ट बल्लेबाज श्रीलंका के खिलाफ दो अवे टेस्ट मैचों में भारत के लिए अहम भूमिका निभाने को तैयार हैं।

बता दें कि पंत ने आखिरी बार जून 2026 में एक कॉम्पिटिटिव क्रिकेट मैच खेला था, जब भारत का मुकाबला मुल्लांपुर के नए PCA स्टेडियम में अफगानिस्तान से एक टेस्ट मैच में हुआ था। हशमतुल्लाह शाहिदी की कप्तानी वाली टीम के खिलाफ मैच की पहली पारी में उन्होंने अर्धशतक लगाया था।

टेस्ट में ऋषभ पंत का रिकॉर्ड

खबर लिखे जाने तक पंत ने अब तक भारत के लिए 50 टेस्ट मैच खेले हैं और 3,557 रन बनाए हैं। पंत ने इस फॉर्मेट में भारतीय टीम के लिए 87 पारियों में 8 शतक और 19 अर्धशतक जड़े हैं। फिलहाल, सबसे ज़्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाजों की लिस्ट में वह सबसे आगे हैं।

আরো ताजा खबर

SL vs IND 2nd Test, Day 1: देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा सीरीज का दूसरा शतक, स्टंप्स तक भारत 300/5

SL vs IND 2nd Test, Day 1: Devdutt Padikkal scored 117 runs in the first innings (image via getty) कोलंबो के सिंहालीज स्पोर्ट्स क्लब में श्रीलंका और भारत के बीच...

4 बार के IPL चैंपियन Karn Sharma ने किया क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का ऐलान

Karn Sharma (Image credit Twitter – X) Karn Sharma retirement: भारत के अनुभवी लेग स्पिनर कर्ण शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय और भारतीय घरेलू क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है।...

आर अश्विन और चमिंडा वास से आगे निकले Mitchell Starc, ऑल-टाइम विकेट-टेकर्स की खास लिस्ट में हुए शामिल

Mitchell Starc (Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। बांग्लादेश के खिलाफ मैके...

23 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. AUS vs BAN, 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को दो दिन के अंदर रौंदा, एक पारी और 51 रन से दर्ज की जीत;...