Skip to main content

ताजा खबर

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले भारत की बड़ी तैयारी, खेलेगी 4 दिवसीय प्रैक्टिस मैच

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले भारत की बड़ी तैयारी, खेलेगी 4 दिवसीय प्रैक्टिस मैच

Sri Lanka Test series (Image credit Twitter – X)

भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारी चार दिवसीय अभ्यास मैच के साथ शुरू करेगी। यह टेस्ट सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का हिस्सा है और इसका पहला मुकाबला 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम 4 अगस्त को कोलंबो पहुंचेगी, जहां से उसकी तैयारियों का आगाज होगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय टीम 7 अगस्त से कोलंबो के नॉनडिस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब (NCC) मैदान पर चार दिन का अभ्यास मैच खेलेगी। यह मुकाबला खिलाड़ियों को श्रीलंका की पिच और मौसम के अनुसार खुद को ढालने का मौका देगा।

अभ्यास मैच खत्म होने के बाद टीम सीधे गॉल रवाना होगी, जहां पहला टेस्ट खेला जाएगा। वहीं, दूसरा टेस्ट मुकाबला 23 से 27 अगस्त के बीच कोलंबो के सिन्हलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) मैदान पर आयोजित होगा।

भारतीय टीम 2017 के बाद पहली बार श्रीलंका में टेस्ट सीरीज खेलने उतरेगी। पिछली बार भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम का 3-0 से सूपड़ा साफ किया था। इस बार भी टीम उसी सफलता को दोहराने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

भारत ने अपना पिछला टेस्ट अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था, जिसमें उसने पारी और बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। हालांकि, वह मुकाबला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं था।

दोनों टीमों के लिए अहम होगी यह सीरीज

श्रीलंका की टीम अपने पिछले टेस्ट दौरे में वेस्टइंडीज से सीरीज हारकर आ रही है। ऐसे में घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर वह वापसी करना चाहेगी। दूसरी ओर भारत भी WTC अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने के इरादे से उतरेगा।

फिलहाल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका में भारत नौ मैचों में चार जीत के साथ पांचवें स्थान पर है, जबकि श्रीलंका चार टेस्ट में एक जीत के साथ छठे नंबर पर मौजूद है। ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण रहने वाली है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अगले कुछ दिनों में इस टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर सकता है। चयनकर्ताओं की नजर ऐसे खिलाड़ियों पर होगी जो विदेशी परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन कर सकें। मजबूत टीम के साथ भारत इस सीरीज में जीत दर्ज कर WTC अंक तालिका में अपनी स्थिति और बेहतर करना चाहेगा।

আরো ताजा खबर

दिल्ली कैपिटल्स के आशुतोष शर्मा की निकली लॉटरी, इंग्लैंड के रॉयल वनडे कप में करेंगे शिरकत

Ashutosh Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय बल्लेबाज आशुतोष शर्मा को इंग्लैंड के घरेलू वन डे कप 2026 के लिए हैम्पशायर ने अपनी टीम में शामिल किया है। यह...

इन 3 बड़े कारणों की वजह से भारत इंग्लैंड से वनडे सीरीज 2-1 से हार गया

Team India (Image Credit- Twitter X) भारतीय टीम के लिए इंग्लैंड दौरा उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। टी20 सीरीज में पहले आयरलैंड और फिर इंग्लैंड के खिलाफ एक भी मैच...

20 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. जैसे ही रोहित ने शतक लगाया, वैसे ही रो पड़ी थी रितिका भाभी, देखें वायरल वीडियो भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व...

SM Trends: 20 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड के खिलाफ लाॅर्ड्स में खेले गए तीसरे वनडे मैच के बाद, अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की कुछ वीडियो काफी तेजी से सोशल...