Skip to main content

ताजा खबर

श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए फिट हुए स्टीव स्मिथ, दौरे पर करेंगे ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी

श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए फिट हुए स्टीव स्मिथ, दौरे पर करेंगे ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी

Steve Smith (Image Credit- Twitter X)

जनवरी के अंत में ऑस्ट्रेलिया को दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर रवाना होना है। हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई टीम के इस दौरे से पहले टीम के लिए एक बड़ी खुशी की खबर सामने आई है। बता दें कि दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) श्रीलंका दौरे के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की मेडिकल टीम द्वारा फिट घोषित कर दिए गए हैं।

गौरतलब है कि जारी बिग बैश लीग 2024-25 में सिडनी थंडर के खिलाफ एक मैच में सिडनी सिक्सर्स के लिए खेलने वाले स्मिथ को फील्डिंग करते हुए दाएं कोहनी में एक चोट आई थी। हालांकि, अब मेडिकल टीम द्वारा स्मिथ की इस चोट का आकलन करने के बाद, उन्हें श्रीलंका दौरे के लिए फिट घोषित कर दिया गया है, जिसकी शुरुआत 29 जनवरी को शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच से होगी।

स्टीव स्मिथ को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने एक आधिकारिक प्रेस रिलीज के माध्यम से कहा- बिग बैश लीग के दौरान लगी दाहिनी कोहनी की चोट के बाद, स्टीव स्मिथ की आज विशेषज्ञ चिकित्सा समिती द्वारा समीक्षा की गई। उन्हें टेस्ट टीम में शामिल होने और दुबई जाने की मंजूरी दे दी गई है। उम्मीद है कि स्मिथ श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट की तैयारी शुरू करने के लिए सप्ताह के अंत में बल्लेबाजी करना शुरू कर देंगे।

कमिंस की गैर-मौजूदगी में टीम की कमान संभालेंगे स्मिथ

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के श्रीलंका दौरे पर टीम के रेगुलर कप्तान पैट कमिंस पेटरनिटी लीव के चलते हिस्सा नहीं ले रहे हैं। तो वहीं कमिंस की गैर-मौजूदगी में दो मैचों की टेस्ट सीरीज में स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलियन टीम की कमान संभालते हुए नजर आएंगे।

श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया, टेस्ट सीरीज का फुल शेड्यूल

पहला टेस्ट, 29 जनवरी से 2 फरवरी – गाले इंटरनेशनल स्टेडियम, गाले

दूसरा टेस्ट, 6 फरवरी से 10 फरवरी – गाले इंटरनेशनल स्टेडियम, गाले

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...