
Steve Smith (Image Credit- Twitter X)
जनवरी के अंत में ऑस्ट्रेलिया को दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर रवाना होना है। हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई टीम के इस दौरे से पहले टीम के लिए एक बड़ी खुशी की खबर सामने आई है। बता दें कि दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) श्रीलंका दौरे के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की मेडिकल टीम द्वारा फिट घोषित कर दिए गए हैं।
गौरतलब है कि जारी बिग बैश लीग 2024-25 में सिडनी थंडर के खिलाफ एक मैच में सिडनी सिक्सर्स के लिए खेलने वाले स्मिथ को फील्डिंग करते हुए दाएं कोहनी में एक चोट आई थी। हालांकि, अब मेडिकल टीम द्वारा स्मिथ की इस चोट का आकलन करने के बाद, उन्हें श्रीलंका दौरे के लिए फिट घोषित कर दिया गया है, जिसकी शुरुआत 29 जनवरी को शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच से होगी।
स्टीव स्मिथ को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने एक आधिकारिक प्रेस रिलीज के माध्यम से कहा- बिग बैश लीग के दौरान लगी दाहिनी कोहनी की चोट के बाद, स्टीव स्मिथ की आज विशेषज्ञ चिकित्सा समिती द्वारा समीक्षा की गई। उन्हें टेस्ट टीम में शामिल होने और दुबई जाने की मंजूरी दे दी गई है। उम्मीद है कि स्मिथ श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट की तैयारी शुरू करने के लिए सप्ताह के अंत में बल्लेबाजी करना शुरू कर देंगे।
कमिंस की गैर-मौजूदगी में टीम की कमान संभालेंगे स्मिथ
गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के श्रीलंका दौरे पर टीम के रेगुलर कप्तान पैट कमिंस पेटरनिटी लीव के चलते हिस्सा नहीं ले रहे हैं। तो वहीं कमिंस की गैर-मौजूदगी में दो मैचों की टेस्ट सीरीज में स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलियन टीम की कमान संभालते हुए नजर आएंगे।
श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया, टेस्ट सीरीज का फुल शेड्यूल
पहला टेस्ट, 29 जनवरी से 2 फरवरी – गाले इंटरनेशनल स्टेडियम, गाले
दूसरा टेस्ट, 6 फरवरी से 10 फरवरी – गाले इंटरनेशनल स्टेडियम, गाले
38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?
5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट
बड़ी खबर! मार्को यान्सेन को पछाड़कर नंबर आईसीसी टेस्ट बाॅलर बने मिचेल स्टार्क

