Skip to main content

ताजा खबर

श्रीलंका के दासुन शनाका को घोषित किया जा रहा पनौती प्लेयर? शर्मनाक रिकॉर्ड की लगा दी डबल हैट्रिक

श्रीलंका के दासुन शनाका को घोषित किया जा रहा पनौती प्लेयर? शर्मनाक रिकॉर्ड की लगा दी डबल हैट्रिक

Dasun Shanaka (Source X)

Dasun Shanaka Duck out Record in T20I: भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज 27 जुलाई से शुरू है। भारत ने 2 मुकाबले खेल लिए हैं जिसमें 2-0 की बढ़त हासिल की है। श्रीलंका एक ओर जहां मैच हार रही है वहीं, टीम के अनुभवी ऑल राउंडर दासुन शनाका के पीछे मानो बैड लक हाथ धोकर पीछे पड़ी है ।

दरअसल, खेले गए दोनों मैच में दासुन शनाका डक आउट का शिकार हुए हैं। पहले मैच में वह बिना गेंद खेले रन आउट हो गए थे तो वहीं, दूसरे टी20 मैच में वह 1 गेंद खेलकर आउट हो गए थे।

दासुन शनाका ने लगाई डक आउट की हैट्रिक

दरअसल, इससे पहले नीदरलैंड के खिलाफ अपने पिछले टी20 मैच में दासुन शनाका शून्य पर पवेलियन लौट गए थे। इसके साथ ही उन्होंने इस साल टी20 इंटरनेशनल में डक की हैट्रिक बनाई है। आपको बता दें कि, यह पहली बार नहीं है कि शनाका पुरुष टी20 इंटरनेशनल में लगातार 3 बार शून्य पर आउट हुए हैं।

इससे पहले साल 2017 में शनाका भारत-पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20I में शून्य पर आउट हुए थे। दासुन शनाका ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। शनाका अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 2 बार डक आउट की हैट्रिक बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

देखें यह आंकड़ें-

दासुन शनाका के 2 डक आउट हैट्रिक 

(0, 0, 0) in 2017 — vs AUS, IND, PAK

(0, 0, 0) in 2024 — vs NETH, IND, IND

दासुन शनाका एक समय भारत के लिए बड़ा खतरा थे, लेकिन अब वह एक बार फिर इस श्रीलंकाई टीम के डक मैन बन गए हैं। वहीं, इंटरनेट पर फैंस उन्हें पनौती प्लेयर बुला रहे तो कोई बैड लक का किंग।

भारत ने दूसरा टी20 मैच जीतकर बनाई 2-0 की बढ़त 

भारत ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। दूसरे टी20 मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। श्रीलंका ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। बारिश की रुकावट के कारण भारत को जीत के लिए 8 ओवर में 78 रन का लक्ष्य मिला। जिसे टीम इंडिया ने 6.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 81 रन बनाकर मैच जीत लिया।

আরো ताजा खबर

‘मैं बस चाहता था कि गेंद जमीन पर न गिरे’ – GT vs RCB मैच के बाद अपने विवादित कैच पर Jason Holder ने दिया बड़ा बयान!

IPL 2026, GT vs RCB: Jason Holder (image via X) अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात और बेंगलुरु के बीच हुए मुकाबले के...

IPL 2026: GT की RCB पर दमदार 4 विकेट से जीत के बाद, मैच में देखने को मिले ये बड़े रिकॉर्ड व स्टैट

IPL 2026, GT vs RCB: Stats Review (image via X) गुजरात टाइटंस ने गुरुवार, 30 अप्रैल को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 2026 इंडियन प्रीमियर लीग के 42वें मैच में मौजूदा...

1 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: कल (30 अप्रैल) गुजरात टाइटन्स ने RCB को 4 विकेट से हराया गुजरात टाइटन्स ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आरसीबी के...

30 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. IPL 2026: BCCI का रियान पराग पर बड़ा एक्शन! ‘वेप’ का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान...