Skip to main content

ताजा खबर

श्रीलंका के दर्शकों ने मचाया रोहित-रोहित नाम का शोर, वीडियो में देखें हिटमैन का जलवा

श्रीलंका के दर्शकों ने मचाया रोहित-रोहित नाम का शोर वीडियो में देखें हिटमैन का जलवा

Rohit Sharma (Photo Source: X)

भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई जिसे श्रीलंका ने 2-0 से जीत लिया। टीम इंडिया के लिए यह दौरा और इसका नतीजा किसी झटके से कम नहीं था। हेड कोच गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को ब्रेक खत्म कर इस सीरीज में खेलने के लिए बुलाया था। दिग्गज खिलाड़ियों के रहते भी टीम इंडिया को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है।

हालांकि, इस टूर्नामेंट में जहां विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों के साथ बाकी इंडियन क्रिकेटर भी फेल हुए, वहीं रोहित शर्मा ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की खटिया खड़ी कर दी थी। इस सीरीज में रोहित शर्मा सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। उन्होंने 3 मैचों में 52.33 की औसत और 141.44 की स्ट्राइक रेट के साथ 157 रन बनाए।

वहीं रोहित ने पूरे सीरीज में 18 चौके और 8 छक्के जड़े। रोहित शर्मा की टीम के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया लेकिन टीम इंडिया के कप्तान और Hitman रोहित शर्मा उसी रौद्र रूप में दिखाई दिए।

श्रीलंका के दर्शक भी हैं रोहित शर्मा के फैन  

सालों से ट्रॉफी की तलाश के चक्कर में रोहित शर्मा ने आखिरकार टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2024 का चैंपियन बनाया और देश में ट्रॉफी के सूखे को खत्म कर दिया है। इसके साथ वह भारत के तीसरे कप्तान बन गए हैं जिन्होंने देश के लिए आईसीसी ट्रॉफी जीती है।

पिछले 1 साल में रोहित शर्मा के फैनबेस में काफी बढ़ोतरी हुई है। आईपीएल में कप्तानी से हटाए जाने के बाद उन्हें काफी सपोर्ट मिला। उसके बाद भारत को टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने के लिए उन्होंने खुद और अपनी टीम के साथ जो कड़ी मेहनत की है उससे पूरी दुनिया उनकी फैन हो गई है।

श्रीलंका सीरीज में भी यही नजारा देखने को मिला जब रोहित शर्मा पवेलियन लौट रहे थे। श्रीलंका के दर्शक टीम से ज्यादा रोहित शर्मा को देखकर उत्साहित थे। इसके साथ ही जो शोर श्रीलंका-श्रीलंका नाम का लग रहा था उससे ज्यादा आवाज रोहित-रोहित के नाम का था। इसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें श्रीलंकाई फैंस द्वारा रोहित शर्मा का नाम जोर-जोर से लिया जा रहा है।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...

Women’s T20 WC 2026: न्यूजीलैंड ने की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा; ये 3 दिग्गज खेलेंगे अपना आखिरी टी20 विश्व कप

T20 World Cup 2026: The White Ferns announced a 15-member squad (image via X) न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट एक बड़े बदलाव के लिए तैयार है, क्योंकि टीम की तीन सबसे मशहूर...