Skip to main content

ताजा खबर

श्रीलंका के खिलाफ T20I में सर्वाधिक रन बनाने वाला भारतीय नहीं खेलेगा सीरीज में, जानें क्यों?

श्रीलंका के खिलाफ T20I में सर्वाधिक रन बनाने वाला भारतीय नहीं खेलेगा सीरीज में, जानें क्यों?

Team India (Image Credit- Twitter X)

टीम इंडिया 27 जुलाई से श्रीलंका दौरे के लिए तैयार है। इस दौरे पर तीन मैचों की टी-20 सीरीज के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। वहीं श्रीलंका के खिलाफ ह्वाइट बॉल सीरीज के लिए पहले ही टीम इंडिया की घोषणा हो चुकी है। सूर्यकुमार यादव को T20I टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है, जबकि रोहित शर्मा वनडे सीरीज में भारतीय टीम की अगुवाई करेंगे।

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने T20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद टी-20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास से लिया है। इसलिए दोनों श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे। लेकिन श्रीलंका के खिलाफ T20I में सबसे अधिक रन बनाने वालों की सूची में ये दोनों ही बल्लेबाज शामिल हैं। रोहित शर्मा ने जहां 19 मैचों में 411 रन बनाए हैं और पहले स्थान पर है, वहीं दूसरे नंबर पर शिखर धवन है, जिन्होंने 12 मैचों में 375 रन बनाए हैं।

विराट कोहली 8 मैचों में 339 रनों के साथ तीसरे स्थान पर है। केएल राहुल (301) और श्रेयस अय्यर (296) क्रमश: चौथे और पांचवें पायदान पर हैं। हालांकि, दिलचस्प बात ये है कि श्रीलंका के खिलाफ आगामी टी-20 सीरीज के लिए इनमें से कोई भी बल्लेबाज उपलब्ध नहीं रहेगा।

श्रीलंका के खिलाफ T20I में सर्वाधिक रन (Most runs for India against SL in T20Is)

411 – Rohit Sharma (19 Matches/17 Innings)
375 – Shikhar Dhawan (12 Matches/11 Innings)
339 – Virat Kohli (8 Matches/7 Innings)
301 – KL Rahul (9 Matches/8 Innings)
296 – Shreyas Iyer (9 Matches/8 Innings)

ये रहा भारत-श्रीलंका सीरीज का पूरा शेड्यूल

पहला टी-20, 27 जुलाई, पल्लेकेल
दूसरा टी-20, 28 जुलाई, पल्लेकेल
तीसरा टी-20, 30 जुलाई, पल्लेकेल
पहला वनडे, 2 अगस्त, कोलंबो
दूसरा वनडे, 4 अगस्त, कोलंबो
तीसरा वनडे, 7 अगस्त, कोलंबो

टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम –

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद और मोहम्मद सिराज।

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम –

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद और हर्षित राणा।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड दौरे के शेड्यूल ने बढ़ाई भारतीय टीम की सिरदर्दी; गिल और बुमराह नहीं खेलेंगे अंतिम दो वनडे

India’s Cramped New Zealand Tour Schedule Forces Rest for Gill, Bumrah Ahead of Tests (image via getty) NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड के आगामी मल्टी-फॉर्मेट दौरे ने टीम मैनेजमेंट के...

21 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ZIM vs AUS 3rd ODI: इंग्लिस और एलिस की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को 1 विकेट से हराया, 3-0 से जीती सीरीज...

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...