Skip to main content

ताजा खबर

श्रीलंका के खिलाफ 167 रन बनाकर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़े कई रिकाॅर्ड, सचिन-सहवाग के साथ खास लिस्ट में भी बनाई जगह 

श्रीलंका के खिलाफ 167 रन बनाकर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़े कई रिकाॅर्ड, सचिन-सहवाग के साथ खास लिस्ट में भी बनाई जगह 

Devdutt Padikkal (Image Credit- Twitter X)

श्रीलंका के खिलाफ गाले में जारी पहले टेस्ट मैच में भारत के बाएं हाथ के स्टाइलिस्ट बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Pakikkal) ही थे, जिन्होंने पहली पारी में टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया। केएल राहुल, ऋषभ पंत और शुभमन गिल के होने के बावजूद पडिक्कल ने श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला टेस्ट शतका लगाया और नंबर तीन पर 167 रनों की मैराथन पारी खेलने के साथ, कई वर्ल्ड रिकाॅर्ड को तोड़कर अपने नाम किए।

सचिन-सहवाग के साथ इस खास लिस्ट में बनाई

इस पारी के साथ पडिक्कल श्रीलंका में टेस्ट मैच में 150 से ज्यादा रन बनाने वाले सिर्फ पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इस खास लिस्ट में उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, शिखर धवन और चेतेश्वर पुजारा शामिल हैं। साथ ही देवदत्त ने श्रीलंका में 150 से ज्यादा रन बनाने वाले सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज के तौर पर पुजारा का रिकॉर्ड तोड़ा।

इसके अलावा पडिक्कल ने श्रीलंका में टेस्ट मैच में नंबर 3 पर खेलते हुए सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर बनाने के मामले में भी पुजारा को पीछे छोड़ दिया। पुजारा का पिछला रिकॉर्ड 2017 में गाले में खेली गई 153 ​​रनों की पारी का था।

कुल मिलाकर, श्रीलंका के खिलाफ नंबर 3 पर खेलते हुए किसी भारतीय बल्लेबाज का यह दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इस मामले में उनसे आगे सिर्फ महान राहुल द्रविड़ हैं, जिन्होंने 2009 में अहमदाबाद में 177 रन बनाए थे।

इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने टेस्ट क्रिकेट में घर से बाहर नंबर 3 पर खेलते हुए किसी भारतीय बाएं हाथ के बल्लेबाज का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया। उनके 167 रनों ने 1968 में वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ अजीत वाडेकर के 143 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

श्रीलंका के खिलाफ अपने करियर का सिर्फ तीसरा टेस्ट मैच खेल रहे पडिक्कल, भारतीय टीम के कई बड़े बल्लेबाजों के बीच सबसे ज्यादा भरोसेमंद दिखे। उन्होंने 230 गेंदों पर 167 रनों की पारी के दौरान 15 चौके और एक छक्का लगाया। 26 साल के इस खिलाड़ी के दोहरे शतक की ओर बढ़ने के आसार थे, लेकिन प्रभात जयसूर्या की गेंद पर 167 रन के स्कोर पर वे आगे बढ़कर शाॅट खेलने के चक्कर में स्टंप आउट हो गए।

আরো ताजा खबर

रिकी पोंटिंग ने आउट ऑफ फाॅर्म चल रहे Marnus Labuschagne को टीम से बाहर करने की मांग की 

Marnus Labuschagne (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने इस समय टेस्ट क्रिकेट में खराब फाॅर्म का सामना कर रहे मार्नश लाबुेशन (Marnus Labuschagne) को कंगारू...

कौन हैं Medhavi Bidhuri? जर्सी नंबर 67 और वायरल ‘6-7’ सेलिब्रेशन; इंटरनेट पर छाईं लेग स्पिनर

Delhi Cricketer Medhavi Bidhuri Takes the Internet by Storm with Viral ‘6-7’ Wicket Celebration (image via X) 20 अगस्त को विमेंस दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में 20 साल की लेग-स्पिनर...

IPL 2027: 16 साल राजस्थान रॉयल्स में रहने वाले Zubin Bharucha की मुंबई इंडियंस में एंट्री, बड़ी भूमिका में आएंगे नजर

Zubin Bharucha (Image credit Twitter – X) पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस ने अपने सपोर्ट स्टाफ में बड़ा बदलाव किया है। फ्रेंचाइजी ने 22 अगस्त 2026 को जुबिन...

इंग्लैंड का ऑफर ठुकराएं और CSK में ही बने रहें: कृष्णमाचारी श्रीकांत की माइकल हसी को सलाह

Kris Srikkanth Urges Michael Hussey to Reject England Offer and Stay at CSK (image via getty) Michael Hussey England coaching offer: भारत के पूर्व कप्तान क्रिस श्रीकांत ने माइकल हसी...