Skip to main content

ताजा खबर

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेल सकते हैं रोहित शर्मा, विराट और बुमराह पर संशय बरकरार! सामने आई बड़ी रिपोर्ट

Rohit Sharma (Photo Source: X/Twitter)

भारतीय क्रिकेट में एक नए युग की शुरुआत होने वाली है क्योंकि गौतम गंभीर जल्द ही टीम के नए हेड कोच के रूप में अपना पहला कार्यभार शुरू करेंगे। मेन इन ब्लू तीन T20I और उसके बाद तीन वनडे मैचों में हिस्सा लेने के लिए श्रीलंका का दौरा करने के लिए पूरी तरह तैयार है। वनडे सीरीज भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगी क्योंकि यह फरवरी में पाकिस्तान में होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की तैयारियों की शुरुआत होगी।

यह टूर्नामेंट से पहले भारत की अंतिम वनडे सीरीज है। इसी बीच ऐसी खबरें सामने आ रही थी कि, टी-20 वर्ल्ड कप 2024 की जीत के बाद रोहित शर्मा को इस सीरीज से आराम दिया जाएगा। लेकिन अब ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है कि, रोहित शर्मा वनडे सीरीज में कप्तानी करते हुए दिख सकते हैं। टीम इंडिया के नए हेड कोच गौतम गंभीर ने साफ कर दिया है कि हर खिलाड़ी को तीनों फॉर्मेट के लिए उपलब्ध रहना होगा।

रिपोर्ट में यह बात भी साफ़ तौर पर कह दिया गया है कि बोर्ड ने इन खिलाड़ियों पर खेलने के लिए कोई दबाव नहीं बनाया है। हालांकि, रोहित शर्मा की ओर से कुछ संकेत मिले हैं कि वह अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए अपने आप को उपलब्ध करा सकते हैं। इस बात को देखते हुए कि फरवरी-मार्च 2025 में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया के पास तैयारी के लिए काफी कम वनडे मैच हैं।

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेल सकते हैं रोहित शर्मा

क्रिकबज की रिपोर्ट की मानें तो इसी वजह है कि रोहित शर्मा इन तीन वनडे मैचों में नजर आ सकते हैं। वे फिलहाल यूएस में अपनी छुट्टियां मना रहे हैं। उम्मीद है कि वह बीसीसीआई को अपनी उपलब्धता के बारे में जल्द ही सूचित करेंगे, संभवतः बुधवार को ऑनलाइन होने वाली बैठक से पहले वह बोर्ड को अपना जवाब भेज देंगे। अगर रोहित शर्मा वनडे सीरीज में खेलने का फैसला करते हैं तो वह निस्संदेह टीम की अगुआई करेंगे।

हालांकि, जसप्रीत बुमराह और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों को श्रीलंका सीरीज के लिए आराम दिया गया है और उनके टीम में शामिल होने की संभावना कम ही है। अगर रोहित शर्मा इस सीरीज में नहीं खेलते हैं तो वनडे सीरीज में केएल राहुल कप्तानी कर सकते हैं। इसके अलावा श्रेयस अय्यर की भी वनडे टीम में वापसी हो सकती है।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 16 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) एक अहम घटनाक्रम में, कर्नाटक सरकार ने कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर...

IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच कराने की RCB को मिली हरी झंडी!

IPL 2026 M. Chinnaswamy Stadium (Image credit Twitter – X) इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। कर्नाटक सरकार ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कर्नाटक...

IPL 2026: विराट कोहली ने चुनी RCB की ऑल-टाइम बेस्ट IPL XI, ये हैं उनके टॉप चॉइस!

IPL: Virat Kohli picks his all time RCB XI (image via getty) भारतीय दिग्गज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की अब तक की...

‘हम पहला ही उड़ा देंगे’ – वैभव सूर्यवंशी ने IPL डेब्यू पर संजू सैमसन, राहुल द्रविड़ के साथ बातचीत का खुलासा किया

Vaibhav Sooryavanshi (image via X) वैभव सूर्यवंशी ने 2025 में अपने आईपीएल डेब्यू से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था, जहां उन्होंने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर...