Skip to main content

ताजा खबर

श्रीलंका के खिलाफ बचे हुए दो टेस्ट से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, मार्क वुड हुए बाहर, इस युवा खिलाड़ी की हुई टीम में एंट्री

श्रीलंका के खिलाफ बचे हुए दो टेस्ट से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका मार्क वुड हुए बाहर इस युवा खिलाड़ी की हुई टीम में एंट्री

Josh Hull and Mark Wood (Pic Source-X)

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड को तगड़ा झटका लगा है। चोटिल होने की वजह से बेहतरीन तेज गेंदबाज मार्क वुड श्रीलंका के खिलाफ बचे हुए दो टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। मार्क वुड की जगह इंग्लिश टीम में युवा तेज गेंदबाज जोश हल को शामिल किया गया है। जोश हल Leicestershire के बेहतरीन खिलाड़ी हैं और उन्होंने घरेलू क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।

बता दें, श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट के खेल के तीसरे दिन मार्क वुड को यह चोट लगी थी। इस चोट की वजह से वो खेल के अंतिम दिन गेंदबाजी नहीं कर पाए थे। स्कैन के दौरान यह पता चला कि मार्क वुड की चोट को ठीक होने में काफी समय लगेगा और इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने 25 अगस्त को जारी किए गए अपने मीडिया रिलीज के दौरान भी इस बात का खुलासा किया।

जोश हल ने भले ही फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 62.75 के औसत से सिर्फ 6 विकेट झटके हैं लेकिन उन्होंने मेट्रो बैंक वनडे क्लब में Leicestershire की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। यही नहीं इस युवा खिलाड़ी ने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए वार्म अप मैच में दो पारी में इंग्लैंड लायंस की ओर से डेब्यू करते हुए 5 विकेट झटके थे।

ईएसपीएन क्रिकइंफो के मुताबिक जोश हल ने कहा कि, ‘रात के लगभग 9:30 बजे ब्रैंडन मैकुलम ने मुझे कॉल किया। यह मेरे लिए काफी खास मोमेंट था। मुझे बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी कि यह इतनी जल्दी होगा लेकिन मैं टीम में शामिल होने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं। इंग्लैंड लायंस की ओर से मैंने जैसा प्रदर्शन किया था उससे मैं काफी खुश हूं। राष्ट्रीय टीम के पास पहले रिप्लेसमेंट के तौर पर ओली पोप थे और यही वजह है कि टीम में जुड़ने का यह सबसे अच्छा मौका है।’

श्रीलंका के खिलाफ बचे हुए दो टेस्ट में मार्क वुड की जगह जोश हल को मेजबान की ओर से खेलते हुए देखा जाएगा

जोश हल को यह बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी कि उन्हें इतनी जल्दी अंतरराष्ट्रीय टीम में जगह मिलेगी। हल के पास यह काबिलियत है कि वो लगातार तेज गति से गेंदबाजी कर सकते हैं।

इंग्लैंड को अब श्रीलंका के खिलाफ अपना दूसरा टेस्ट मैच 29 अगस्त से लंदन के लॉर्ड्स में खेलना है। इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम टेस्ट 6 सितंबर से लंदन के कैनिंग्टन ओवल में शुरू हो रहा है।

यह रही इंग्लैंड की टीम बचे हुए दो टेस्ट के लिए:

ओली पोप (कप्तान), गस एटकिंसन, शोएब बशीर, हैरी ब्रूक, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, जोश हल, डैन लॉरेंस, मैथ्यू पॉट्स, जो रूट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), ओली स्टोन, क्रिस वोक्स।

আরো ताजा खबर

वनडे टीम से जुड़ने से पहले तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे तिलक वर्मा: रिपोर्ट्स

Tilak Varma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा जल्द ही इंडिया ए की तरफ से मैदान पर नजर आ सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ...

NZ vs IND 2026: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन

  NZ vs IND T20I Series 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 1 नवंबर 2026 को समाप्त हुई। भारत ने...

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज 

Mitchell Santner (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। 1 नवंबर, 2026 रविवार को दोनों टीमों के बीच पांच...

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...