Skip to main content

ताजा खबर

श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 के बाद सूर्यकुमार यादव ने की रियान पराग की जमकर प्रशंसा

Riyan Parag (Pic Source-X)

भारत ने पल्लेकेले में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में श्रीलंका को 43 रनों से मात दी और तीन मैच की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। भारत की ओर से पहले मैच में सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। मैच के खत्म होने के बाद भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रियान पराग की जमकर प्रशंसा की।

बता दें, रियान पराग इस मैच में बल्लेबाजी से अपनी छाप नहीं छोड़ पाए और 7 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि उन्होंने गेंदबाजी से काफी अच्छा प्रदर्शन किया और 1.2 ओवर्स में पांच रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके। सूर्यकुमार यादव ने भी अपने युवा ऑलराउंडर पर भरोसा जताया और रियान पराग ने अपने कप्तान को बिल्कुल भी निराश नहीं किया।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें सूर्यकुमार यादव ने कहा कि, ‘मैंने आईपीएल में रियान पराग को गेंदबाजी करते हुए देखा है। मैंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी यह कहा था कि वो हमारे एक्स-फैक्टर होंगे। अगर बल्लेबाज इतनी आसान गेंद पर बड़े शॉट्स नहीं मार पाएगा तो एक कप्तान के लिए काम और भी आसान हो जाएगा।

टीम की बल्लेबाजी में काफी गहराई है और सभी के पास कला है। इसीलिए आपको यह बात काफी अच्छी तरह से पता है कि अगर एक दिन किसी एक खिलाड़ी की कला काम नहीं करती है तो बाकी उसे संभाल लेंगे। मुझे कप्तान नहीं लीडर बनना है।’

यह रही वीडियो:

🎥 Showcasing some of #TeamIndia’s stars from first T20I 🙌#SLvIND | @surya_14kumar | @akshar2026 | @ParagRiyan pic.twitter.com/LRG1ZiIiQa

— BCCI (@BCCI) July 28, 2024

रियान पराग ने अपनी गेंदबाजी को लेकर कहा थी, ‘मुझे गेंदबाजी करना काफी अच्छा लगता है। मैं परदे के पीछे ज्यादा से ज्यादा गेंदबाजी करता हूं। नेट्स में भी यह बातचीत हो रही थी कि मुझे गेंदबाजी करनी पड़ सकती है और मैं इसके लिए पूरी तरह से तैयार था। मैंने गौतम सर से भी बात की और उनसे यह पूछा कि मैच के 16वें या 17वें ओवर में मुझे कैसी गेंदबाजी करनी चाहिए। बाकी खिलाड़ियों ने मेरा काम काफी आसान कर दिया था। मैं सिर्फ स्टंप्स पर गेंदबाजी कर रहा था और गेंद घूम भी रही थी।’

पहला टी20 मैच भारत में अपना नाम कर लिया है और अब इन दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला आज यानी 28 जुलाई को खेला जाएगा। भारत इस दूसरे टी20 मैच को भी अपने नाम जरुर करना चाहेगा।

আরো ताजा खबर

IPL इतिहास में सबसे लंबे छक्के लगाने वाले टॉप 5 प्लेयर, गौतम गंभीर का नाम भी शामिल!

Top 5 Longest Sixes in IPL history (image via getty) इंडियन प्रीमियर लीग में बल्लेबाजों ने अपनी जोरदार बैटिंग से फैंस को खूब रोमांचित किया है, और स्टेडियम की बाउंड्री...

‘हार के बाद किसी एक को दोष देना बंद करे पाकिस्तान’ चीफ सेलेक्टर आकिब जावेद का बड़ा बयान

Pakistan Aaqib Javed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज और मौजूदा राष्ट्रीय चयनकर्ता आकिब जावेद का मानना है कि खराब प्रदर्शन के बाद हर बार किसी...

NZ vs SA 2026, 1st T20I: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई

NZ vs SA 2026, 1st T20I (image via getty) न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टी20आई मैच में, प्रोटियाज ने ब्लैक कैप्स को 7 विकेट से हराकर 5 मैचों...

रोहित शर्मा को भरोसा, हालिया जीतों के बाद भारतीय टीम का हो सकता है लंबा दबदबा

Rohit Sharma Surya T20 World Cup (Image credit Twitter – X) पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि हाल के वर्षों में आईसीसी टूर्नामेंटों में मिली बड़ी सफलताएं भारतीय क्रिकेट...