Skip to main content

ताजा खबर

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में सिराज ने पहली ही गेंद पर पथुम निस्संका का विकेट लेकर यह शानदार उपलब्धि अपने नाम की

Mohammed Siraj (Pic Source-X)

इस समय श्रीलंका और भारत के बीच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में दूसरा वनडे मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत के शानदार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने काफी अच्छी शुरुआत की और श्रीलंका के पथुम निस्संका को पहली ही गेंद पर वापस पवेलियन भेज दिया। पथुम निस्संका दूसरे वनडे में बिना खाता खोले आउट हो गए।

मोहम्मद सिराज की शानदार गेंद को पथुम निस्संका बिल्कुल भी नहीं समझ पाए और अपना विकेट खो बैठे। इसी के साथ भारतीय तेज गेंदबाज ने एक बेहतरीन उपलब्धि अपने नाम की है। वो चौथे भारतीय गेंदबाज बने हैं जिन्होंने वनडे क्रिकेट की पहली ही गेंद पर विकेट लिया है। उनसे पहले यह कारनामा प्रवीण कुमार, जहीर खान और देवाशीष मोहंती कर चुके है।

बता दें, देबाशीष मोहंती ने 1999 में वेस्टइंडीज के खिलाफ रिडले जैकब्स को वनडे मैच की पहली गेंद पर आउट किया था। दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान यह उपलब्धि चार बार हासिल कर चुके हैं। जहीर खान ने पहली बार 2001 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैथ्यू सिंक्लेयर को वनडे मैच की शुरुआती गेंद पर आउट किया था। इसके बाद उन्होंने 2002 के चैंपियन ट्रॉफी के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ सनथ जयसूर्या का विकेट झटका था। जहीर खान ने तीसरी बार यह उपलब्धि साल 2007 में अपने नाम की थी। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के माइकल क्लार्क को वनडे मैच की पहली गेंद पर अपना शिकार बनाया था।

इसके बाद 2009 में श्रीलंका के खिलाफ जहीर खान ने उपुल थरंगा का विकेट लिया था। प्रवीण कुमार ने श्रीलंका के खिलाफ 2010 में उपुल थरंगा को आउट कर यह शानदार उपलब्धि अपने नाम की थी।

दूसरे वनडे को दोनों ही टीमें अपने नाम जरुर करना चाहेगी

इन दोनों टीमों के बीच खेला गया पहला वनडे टाई पर समाप्त हुआ था। भारत इस मैच में एक समय काफी अच्छी स्थिति में था लेकिन श्रीलंका के गेंदबाजों ने घातक गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम को वापसी दिलाई। इससे पहले इन दोनों टीमों के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज खेली गई थी जिसको भारत ने 3-0 से अपने नाम किया था।

अब इस 3 मैच की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले को दोनों ही टीमें अपने नाम जरुर करना चाहेगी। भले ही श्रीलंका की शुरुआत इतनी अच्छी ना हुई हो लेकिन वो मुकाबले में वापसी जरूर करना चाहेगी।

আরো ताजा खबर

Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी 

Ishan Kishan and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी को, आगामी दलीप ट्राॅफी (Duleep Trophy) 2026...

‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने हाल में ही स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा बयान...

29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को...

ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

Shubman Gill Reclaims Top Spot in ICC ODI Rankings (image via getty) भारतीय क्रिकेट कप्तान शुभमन गिल ने छह महीने के अंतराल के बाद आईसीसी पुरुष वनडे बैटिंग रैंकिंग में...