Skip to main content

ताजा खबर

श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट सीरीज में लग सकता है बड़ा झटका, पैट कमिंस के बाद इस शानदार तेज गेंदबाज का खेलना भी लग रहा मुश्किल

श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट सीरीज में लग सकता है बड़ा झटका, पैट कमिंस के बाद इस शानदार तेज गेंदबाज का खेलना भी लग रहा मुश्किल

Josh Hazlewood (Pic Source-Twitter)

ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में भारत के खिलाफ 5 मैच की टेस्ट सीरीज को 3-1 से अपने नाम किया। इस टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

अब ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है। हालांकि आगामी टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड का खेलना बहुत ही मुश्किल लग रहा है। दरअसल टीम इंडिया के खिलाफ खेली गई पांच मैच की टेस्ट सीरीज के दौरान जोश हेजलवुड चोटिल हो गए थे। यही वजह है कि शानदार तेज गेंदबाज मेलबर्न और सिडनी में खेले गए चौथे और पांचवे टेस्ट में भाग नहीं ले पाए थे।

रिपोर्ट की मानें तो ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ता जोश हेजलवुड को लेकर जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं। यही नहीं टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस चक्र के फाइनल में क्वालीफाई कर लिया है और तब तक जोश हेजलवुड भी पूरी तरह से फिट हो जाएंगे।

जोश हेजलवुड की जगह टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में स्कॉट बोलैंड ने भाग लिया था और उनका प्रदर्शन भी बेहतरीन रहा था। स्कॉट बोलैंड ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में तीन मैच में भाग लिया जिसमें उन्होंने 10 विकेट झटके।

यह भी पढ़े:- Champions Trophy 2025: PCB ने की पुष्टि, जनवरी 25 तक पूरी तरह से तैयार हो जाएगा लाहौर का प्रसिद्ध गद्दाफी स्टेडियम

ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैट कमिंस भी श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे

ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैट कमिंस भी श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। दरअसल पैट कमिंस पिता बनने वाले हैं और यही वजह है कि वो श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज को मिस कर सकते हैं।

पैट कमिंस की जगह मिचेल स्टार्क को आगामी टेस्ट सीरीज में गेंदबाजी लाइनअप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देखा जा सकता है। स्कॉट बोलैंड भी श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए नजर आएंगे।

“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

IPL 2026: ‘मैंने शराब पीना छोड़ दिया है’ – आईपीएल 2026 से पहले चहल का बड़ा खुलासा!

Yuzvendra Chahal (image via getty) भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने बताया है कि आने वाले इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की तैयारी के लिए उन्होंने शराब पीना छोड़ दिया है। इस...

पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक तीसरी दफा बने पिता, बेटी ‘राहा’ का किया स्वागत!

Dinesh Karthik (image via X) भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और उनकी पत्नी दीपिका पल्लीकल ने गुरुवार (19 मार्च) को अपने तीसरे बच्चे (राहा) के जन्म की घोषणा की।...

‘RCB में विराट कोहली के आस-पास लड़ाकों की एक टीम है’ – IPL 2026 से पहले एबी डीविलियर्स

IPL 2026: RCB (image via getty) आरसीबी के पूर्व खिलाड़ी एबी डीविलियर्स का मानना ​​है कि आज की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम, सिर्फ विराट कोहली और टीम के 10 अन्य...

19 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news (image via getty) 1. IPL 2026: कमिंस की गैरमौजूदगी में हैदराबाद की कप्तानी करेंगे ईशान किशन आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों में ईशान किशन सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी...