Skip to main content

ताजा खबर

शेफील्ड क्रिकेट के जरिए रेड बाॅल क्रिकेट में वापसी करना चाहते हैं ग्लेन मैक्सवेल, पढ़ें बड़ी खबर 

शेफील्ड क्रिकेट के जरिए रेड बाॅल क्रिकेट में वापसी करना चाहते हैं ग्लेन मैक्सवेल, पढ़ें बड़ी खबर 

Glenn Maxwell (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी ऑलराउंडर और पूर्व कप्तान ग्लेन मैक्सवल (Glenn Maxwell) लगता है कि रेड बाॅल क्रिकेट में पूरी तरह से वापसी करने का मन बना चुके हैं। बता दें कि इसको लेकर मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया के घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट शेफील्ड शील्ड क्रिकेट में खेलने वाले हैं।

गौरतलब है कि 35 वर्षीय मैक्सवेल साल 2017 में ऑस्ट्रेलिया के लिए आखिरी बार खेल के सबसे बड़े फाॅर्मेट में बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए नजर आए थे। अगर सब कुछ ठीक रहा तो वे अगले साल ऑस्ट्रेलिया के श्रीलंका दौरे पर रेड बाॅल क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं।

तो वहीं इसको लेकर शेफील्ड शील्ड क्रिकेट में विक्टोरिया टीम के कप्तान विल सदरलैंड (Will Sutherland) का बड़ा बयान सामने आया है। सदरलैंड ने संकेत दिए हैं कि मैक्सवेल आगामी टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आएंगे, जिससे कि वे नेशनल टीम में जगह बना पाए।

विल सदरलैंड ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि ग्लेन मैक्सवेल को लेकर 24 वर्षीय विल सदरलैंड ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से कहा- मुझे लगता है कि वे (ग्लेन मैक्सवेल) कुछ समय के लिए उपलब्ध रहेंगे और मेरा मानना ​​है कि वह खेलने के लिए भी उत्सुक हैं।

जाहिर है, इस समय उसके खेलने से चीजें बदल सकती हैं, लेकिन ग्लेन जैसे खिलाड़ी का संभावित रूप से हमारी टीम में आना थोड़ी लग्जरी की बात है। इसलिए, फिलहाल उम्मीद है कि यह अच्छी तरह से काम कर सकता है।

मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अभी तक कुल 7 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 26.08 की औसत से कुल 339 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी में 42.62 की औसत से कुल 8 विकेट अपने नाम किए हैं। हालांकि, अब देखने लायक बात होगी कि अगर मैक्सवेल घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट शेफील्ड शील्ड में खेलते हैं, तो वे किस तरह का प्रदर्शन करने वाले हैं?

আরো ताजा खबर

3 श्रीलंकाई खिलाड़ी जो भारत के लिए मुश्किल पैदा कर सकते हैं

3 Sri Lanka players (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से गॉल में शुरू होगी। दोनों टीमों के लिए...

अजिंक्य रहाणे की यूरोपीय T20 प्रीमियर लीग में एंट्री, एम्स्टर्डम फ्लेम्स के साथ की डील

Ajinkya Rahane (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के कुछ ही दिनों बाद नई शुरुआत कर दी है। यूरोपियन टी20...

दलीप ट्रॉफी 2026 से पहले रेड-बॉल क्रिकेट पर वैभव सूर्यवंशी का ध्यान, राजस्थान रॉयल्स अकादमी में कर रहे हैं खास तैयारी

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) महज 15 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट में अपनी पहचान बना चुके वैभव सूर्यवंशी अब रेड-बॉल क्रिकेट में खुद को साबित करने...

‘रिंकू और हर्षित मिलें तभी KKR को दें हार्दिक पांड्या’ – आर अश्विन ने मुंबई इंडियंस को दी सलाह

Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या को लेकर ट्रेड की खबरें लगातार चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई इंडियंस अपने कप्तान हार्दिक...