Skip to main content

ताजा खबर

शुभमन गिल ने आईपीएल में रचा इतिहास, बने दूसरे सबसे तेज 4 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी 

शुभमन गिल ने आईपीएल में रचा इतिहास, बने दूसरे सबसे तेज 4 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी 

Shubman Gill (Image Credit- Twitter X)

भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल ने जारी आईपीएल 2026 में एक नया और बड़ा क्रिकेट रिकाॅर्ड अपने नाम कर लिया है। बता दें कि 12 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते हुए, गिल ने इस रिकाॅर्ड को अपने नाम किया और इतिहास के पन्नों में अपना नाम सदा के लिए दर्ज करा लिया।

बता दें कि 26 वर्षीय गिल अब आईपीएल में दूसरे सबसे तेज 4000 रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। गिल से पहले अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल की यह कारनामा फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग में सबसे तेज कर पाए हैं।

गिल ने 4 हजार आईपीएल रन बनाने के लिए 118 पारियों का इस्तेमाल किया, तो वहीं राहुल ने आईपीएल में आरसीबी, एसआरएच, पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स जैसी टीमों की ओर से खेलते हुए 105 पारियों में इस मुकाम को हासिल किया।

खैर, गिल को आज 12 अप्रैल को एलएसजी के खिलाफ मैच से पहले 4 हजार आईपीएल रन पूरा करने के लिए 25 रनों की जरूरत थी। मैच में गिल ने 40 गेंदों में 6 चौके व 1 छक्के की मदद से 56 रनों की शानदार पारी खेली और टीम की 7 विकेट से जीत में अहम भूमिका निभाई।

आईपीएल में सबसे तेज 4 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी देश  टीमें  पारियां
केएल राहुल भारत RCB, SRH, PBKS, LSG, DC 105
क्रिस गेल वेस्टइंडीज KKR, RCB, PBKS 112
डेविड वाॅर्नर ऑस्ट्रेलिया DC, SRH 114
जोस बटलर इंग्लैंड MI, RR, GT 116
शुभमन गिल भारत KKR, GT 118*

गुजरात टाइटंस का आईपीएल में अब तक का सफर

दूसरी ओर, जारी आईपीएल में गुजरात टाइटंस के प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें, तो टीम ने शुभमन गिल की कप्तानी में चार मैच खेले हैं। इन मैचों के दौरान टीम का प्रदर्शन 50-50 रहा है। गुजरात को अपने पहले दो मुकाबलों में पंजाब किंग्स और राजस्थान राॅयल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

इसके बाद टीम ने इन हार से सबक लेते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 1 और आज लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 7 विकेट से जीत हासिल की। टीम इस समय 4 अंक और -0.029 के रनरेट के साथ आईपीएल 2026 की अंकतालिका में पांचवें नंबर पर मौजूद है।

আরো ताजा खबर

16 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs IND 2026: ‘इस फाॅर्मेट में प्रसिद्ध कृष्णा बहुत अहम रहे हैं’ इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले अभिषेक नायर...

SM Trends: 16 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच दूसरा वनडे मैच आज 16 जुलाई को कार्डिफ में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर कुछ पोस्ट काफी तेजी...

ENG vs IND 2026: ‘इस फाॅर्मेट में प्रसिद्ध कृष्णा बहुत अहम रहे हैं’ इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले अभिषेक नायर का बड़ा बयान 

Prasidh Krishna (Image Credit- Twitter X) इंंग्लैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के दूसरे मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सहायक कोच व कमेंटेटर अभिषेक नायर, तेज गेंदबाज...

रोनाल्डो के देश से क्रिकेट क्रिकेट खेलने के लिए इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने लिया रिटायरमेंट 

Glenn Maxwell & Moises Henriques. (Photo Source: Twitter) पूर्व अनुभवी ऑलराउंडर मोजेस हेनरिक्स (Moises Henriques) ने ऑस्ट्रेलियाई के घरेलू क्रिकेट से तत्काल प्रभाव से रिटायर होने का फैसला किया है।...