Skip to main content

ताजा खबर

‘शुभमन गिल गेंदबाजों के कप्तान हैं’ कप्तान गिल को लेकर आवेश खान ने दिया चौंकाने वाला बयान

‘शुभमन गिल गेंदबाजों के कप्तान हैं’ कप्तान गिल को लेकर आवेश खान ने दिया चौंकाने वाला बयान

Team India (Image Credit- Twitter X)

तेज गेंदबाज आवेश खान ने जिम्बाब्वे दौरे पर कप्तानी कर रहे शुभमन गिल (Shubman Gill) को लेकर कहा है कि वे गेंदबाजों के कप्तान हैं। आवेश का यह बयान भारत के जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 मैच के बाद आया है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने बताया है कि उन्हें विकेट दिलाने में गिल की कप्तानी ने योगदान दिया है।

बता दें कि भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा टी20 मैच 10 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया। इस मैच में गिल ने ओपनिंग में बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदों में 66 रनों की शानदार पारी खेली, और टीम इंडिया ने 183 रन बनाए। मैच में आवेश खान ने चार ओवरों में 39 रन देते हुए 2 विकेट हासिल किए। इसके बाद भारत ने सिंकदर रजा की अगुवाई वाली जिम्बाब्वे को 159 रनों पर रोककर, मैच को 23 रनों से अपने नाम किया।

आवेश खान ने दिया बड़ा बयान

इस जीत के बाद भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है। तो वहीं इस मैच के खत्म होने के बाद सोनी स्पोर्ट्स के साथ एक बातचीत में आवेश खान ने पोस्ट मैच के दौरान गिल की कप्तानी को लेकर कहा- शुभमन गिल गेंदबाजों के कप्तान हैं।

वह गेंदबाजों को काफी आजादी देते हैं। वह गेंदबाजों को खुद से गेंदबाजी करने का मौका देता है। यदि आप अपनी योजनाओं को क्रियान्वित कर रहे हैं, तो वह हमेशा आपका समर्थन करता है।

आवेश ने आगे कहा- यदि आप से गेंदबाजी में थोड़ी सी भी गड़बड़ हो जाती है तो आपकी गेंदबाजी प्रभावित होती है तो वह अपनी योजना लेकर आता है। वह आपको बताता है कि क्या करने की जरूरत है। वह हमेशा बहुत मदद करता है, उन्होंने मुझे 1-2 विकेट दिलाने में मदद की है।

जब भी मैं कप्तान से बात करता हूं तो मैं उनसे कहता हूं कि मुझे कब गेंदबाजी करनी है, लेकिन इसके बारे में कोई प्राथमिकता नहीं है, वह मुझसे कभी भी गेंदबाजी करा सकते हैं और मैं हमेशा तैयार रहता हूं। मैं हमेशा टीम के लिए विकेट लेने के रवैये के साथ गेंदबाजी करता हूं।

আরো ताजा खबर

Women’s T20 WC 2026: ‘भारत को सिर्फ जीतना नहीं, बल्कि बड़े अंतर से जीतना होगा’ – भारतीय महिला टीम को अभिषेक नायर की अहम सलाह

Women’s T20 WC 2026 (Image credit Twitter – X) आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगी। टूर्नामेंट...

BAN vs AUS, 3rd ODI: कूपर कॉनॉली के धुआंदार 149 की बदौलत ऑस्ट्रेलिया 1 विकेट से जीता, बांग्लादेश ने 2-1 से जीती सीरीज

BAN vs AUS, 3rd ODI: Australia defeated Bangladesh by one wicket, aided by a magnificent century from Cooper Connolly (image via Getty) ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में बांग्लादेश और...

IND vs AFG 2026: ‘यह एक स्पेशल फीलिंग है’ – धर्मशाला में अपने शानदार डेब्यू पर गुरनूर बरार

IND vs AFG 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले वनडे मुकाबले में युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने शानदार प्रदर्शन कर सभी...

ICC Women’s T20WC 2026, IND W vs PAK W: टॉस जीतकर भारत ने बल्लेबाजी चुनी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

Women’s T20 WC 2026, IND W vs PAK W: india opted to bat first (image via JioHotstar) बर्मिंघम के एजबेस्टन में भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच आईसीसी...