
Shubman Gill (Photo Source: Getty Images)
भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शानदार बल्लेबाजी की और 52 गेंदों में 60 रनों की पारी खेली। इस दौरान वह लय में दिख रहे थे, लेकिन वह अपनी पारी को शतक में बदल नहीं सके। इस बीच इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने गिल की बल्लेबाजी को लेकर अपनी राय रखी है।
पीटरसन का मानना है कि शुभमन गिल काफी खतरनाक बल्लेबाज हो सकते हैं और वह कप्तान रोहित शर्मा की तरह अपने शुरुआत को बड़े शतक में बदल सकते हैं। पूर्व क्रिकेटर ने स्टार स्पोर्ट्स पर बोलते हुए गिल की तकनीकी बल्लेबाजी पर प्रकाश डाला है।
वह रोहित की तरह 100 रन बनाना चाहेंगे- केविन पीटरसन
केविन पीटरसन ने कहा, मैंने एक ट्रिगर के बारे में बात की थी जब आप बड़े लड़कों के क्रिकेट में उतरते हैं और तेज गेंदबाजों का सामना करते हैं। आपको एक सेटअप की जरूरत होती है और यह कुछ ऐसा है जिसे उसने बल्लेबाजी करते समय अपनाना शुरू कर दिया है। मुझे लगता है कि इससे उसके खेलने के तरीके में सुधार हुआ है।
उन्होंने कहा कि, उनके सामने गेंदबाजी करना और भी मुश्किल हो जाता है, क्योंकि वह पिकअप शॉट खेलने में माहिर हैं। वह बैकफुट से छोटे-छोटे पंच मारते हैं। अब कोई गेंदबाज उनके खिलाफ शॉर्ट लेंथ पर गेंदबाजी नहीं कर सकता। उन्हें या तो स्टंप के ऊपर से गेंदबाजी करनी होगी या फिर बहुत अच्छा बाउंसर फेंकना होगा।
पीटरसन ने आगे कहा कि, वह लगातार सुधार करना चाहेंगे, वह 60 रन बनाकर आउट होना नहीं चाहेंगे। वह रोहित की तरह 100 रन बनाना चाहेंगे।
दोनों वनडे में खेली शानदार पारी
बता दें कि शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ दोनों वनडे में कुल 147 रन बनाए हैं। उन्होंने पहले वनडे में 87 और दूसरे मैच में 60 रनों की पारी खेली है। वह तीसरे वनडे मैच में भी अच्छी बल्लेबाजी करना चाहेंगे।
BCCI ने बदला भारत-श्रीलंका पहले वनडे का आयोजन स्थल, जानें कहां खेला जाएगा मैच
Birthday Special: विराट कोहली के टेस्ट करियर के 3 बड़े स्कोर
वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

