

क्रिकेट की सबसे बड़ी संस्था इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानि आईसीसी ने 13 अक्टूबर, मंगलवार के दिन सितंबर महीने के बेस्ट प्लेयर्स का ऐलान किया। भारतीय क्रिकेट टीम के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को सितंबर महीने का प्लेयर ऑफ द मंथ का अवाॅर्ड मिला। जबकि वुमेन कैटेगिरी में भारतीय टीम की लेडी सहवाग कहे जाने वाली शेफाली वर्मा यह अवाॅर्ड जीतने में सफल रहीं।
गिल को पिछले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में कमाल का प्रदर्शन करने का इनाम मिला। तो वहीं, शेफाली ने एशियन गेम्स 2026 में कमाल का प्रदर्शन किया, जिसकी वजह से भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स में अपना गोल्ड मेडल बरकरार रखा। तो वहीं, यह अवाॅर्ड जीतने के बाद, कप्तान गिल इतिहास रचने की कगार पर पहुंच गए हैं।
इतिहास रचने की कगार पर कप्तान शुभमन गिल
बता दें यह गिल का रिकाॅर्ड पांचवां आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का अवाॅर्ड था। गिल सबसे ज्यादा बार ये अवाॅर्ड जीतने वाले संयुक्त रूप से पहले खिलाड़ी बन गए हैं। वेस्टइंडीज महिला टीम की कप्तान हेली मैथ्यूज ने भी रिकाॅर्ड 5 बार आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का अवाॅर्ड जीता है।
लेकिन, गिल अगर एक बार और यह अवाॅर्ड जीत लेते हैं, तो वह सबसे ज्यादा बार यह अवाॅर्ड जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन सकते हैं। गिल ने इससे पहले जनवरी 2023, सितंबर 2023, फरवरी 2025 और जुलाई 2025 में यह अवॉर्ड जीता था। शेफाली के लिए सितंबर में मिला यह सम्मान उनका दूसरा ऐसा अवॉर्ड है। उन्होंने पहली बार यह अवॉर्ड नवंबर 2025 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ महिला विश्व कप फाइनल में शानदार प्रदर्शन के बाद जीता था।
अवाॅर्ड जीतने के बाद, गिल ने आईसीसी के हवाले से कहा “पांचवीं बार आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का पुरस्कार जीतना बेहद शानदार अनुभव है, और इस सम्मान के लिए मैं पैनल का आभारी हूं। वनडे क्रिकेट की गति में काफी वृद्धि हुई है, और आपको तुरंत निर्णय लेना होगा, परिस्थितियों का तेजी से आकलन करना होगा और पिच और लक्ष्य की मांगों के अनुसार खुद को ढालना होगा।”
रणजी ट्रॉफी में अंपायरिंग करते दिखे ऑस्ट्रेलियाई अंपायर, जानिए BCCI और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का एक्सचेंज प्रोग्राम
थलाइवा के जबरा फैन संजू सैमसन! ‘जेलर 2’ देखने के लिए बुक किया पूरा सिनेमा हॉल, टीम इंडिया के साथी भी बने हिस्सा
दीवानगी ऐसी! हार्दिक पांड्या से मिलने 2400 KM पैदल पहुंचा लखनऊ का रवि, क्रिकेटर ने गले लगाकर जीता दिल
कोच्चि में 28 अक्टूबर को होगा WPL 2027 का प्लेयर ऑक्शन, 27 स्लॉट्स के लिए 146 खिलाड़ी मैदान में

