Skip to main content

ताजा खबर

शाहीन अफरीदी ने जसप्रीत बुमराह के बेटे अंगद को दिया था ऐसा गिफ्ट..? संजना गणेशन ने किया बड़ा खुलासा

शाहीन अफरीदी ने जसप्रीत बुमराह के बेटे अंगद को दिया था ऐसा गिफ्ट..? संजना गणेशन ने किया बड़ा खुलासा

Jasprit Bumrah, Shaheen Afridi & Sanjana Ganesan (Photo Source: X/Twitter)

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस वक्त टी20 वर्ल्ड कप 2024 में व्यस्त है। टीम इंडिया आज (9 जून) न्यूयॉर्क में चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान का सामना करने वाली है। दुनिया भर के क्रिकेट फैंस इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच बुमराह की पत्नी संजना गणेशन ने शाहीन अफरीदी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। आपको बता दें पिछले साल एशिया कप 2023 के दौरान बीच में ही जसप्रीत बुमराह अपने बेटे के जन्म के लिए वापस भारत लौट गए थे।

बेटे के जन्म के बाद जब बुमराह पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया से जुड़े थे। तो शाहीन अफरीदी ने उन्हें पिता बनने की बधाई दी थी और बच्चे के लिए खास तोहफा भी दिया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हुआ था। संजना गणेशन ने हाल ही में खुलासा किया है कि शाहीन अफरीदी ने आखिर क्या गिफ्ट दिया था।

वो कोई एक गिफ्ट नहीं था- संजना गणेशन

जसप्रीत बुमराह की पत्नी और एंकर संजना गणेशन ने शाहीन अफरीदी द्वारा दिए गए गिफ्ट को लेकर द ग्रेड क्रिकेटर यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए बताया कि, ‘असल में ये कोई एक गिफ्ट नहीं था, वह गिफ्ट का बंच था। इनमें से बहुत सारी चीजें आज भी अंगद इस्तेमाल करता है।’ आपको बता दें शाहीन अफरीदी के इस जेस्चर की फैंस आज तक तारीफ करते हैं।

संजना ने यह भी बताया कि जब एयरपोर्ट पर श्रीलंकाई खिलाड़ियों को पता चला था कि जसप्रीत बुमराह पिता बनने वाले हैं, और इस वजह से वह घर वापस जा रहे थे। तो श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने भी बुमराह को ढेर सारी बधाईयां दी थी।

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SHAHEENY🌙❤️ (@shaheen_crazeee)

A post shared by SHAHEENY🌙❤️ (@shaheen_crazeee)

टी20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में जसप्रीत बुमराह ने जीता था प्लेयर ऑफ द मैच

जसप्रीत बुमराह आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के लिए शानदार खेल दिखाते हुए नजर आए थे। उन्होंने 14 मैचों में 20 विकेट लिए थे। इस शानदार फॉर्म को बुमराह ने टी20 वर्ल्ड कप में भी बरकरार रखा है।

आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में बुमराह ने 3 ओवर में मात्र 6 रन देकर दो विकेट चटकाए थे, और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता था।

আরো ताजा खबर

“यह शर्मनाक है…” – इंग्लैंड दौरे के बीच खिलाड़ियों व कोचों की वापसी पर PCB पर बरसे वसीम अकरम

Wasim Akram Hits Out at PCB for Sending Players and Coaches Home Mid-Tour (image via X) पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने इंग्लैंड दौरे के...

SM Trends: 11 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा और पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन की एक वीडियो काफी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही...

काउंटी क्रिकेट में Kuldeep Yadav ने चटकाए 10 विकेट, कोच गौतम गंभीर को दिया कड़ा संदेश!

Kuldeep Yadav Destroys Essex With 10 Wickets In County Championship (image via X) Kuldeep Yadav 10 wicket haul: गुरुवार, 10 सितंबर को भारत के स्टार लेफ्ट-आर्म रिस्ट-स्पिनर कुलदीप यादव ने...

Duleep Trophy 2026: टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-3 गेंदबाज

Duleep Trophy 2026: Top 3 Leading Wicket-Takers of the Tournament (image via X) 2026 दलीप ट्रॉफी का समापन ईस्ट जोन की जीत के साथ हुआ, जिसने फाइनल में साउथ जोन...