

पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने आईपीएल 2008 के दौरान हुए विवादित स्लैपगेट वीडियो को सार्वजनिक करने पर अपनी नाराजगी व्यक्त की है। यह वीडियो माइकल क्लार्क के बियाॅन्ड 23 क्रिकेट पॉडकास्ट में दिखाया गया था, जिसमें पूर्व आईपीएल चेयरमैन ललित मोदी भी शामिल थे। वीडियो में हरभजन को श्रीसंत को थप्पड़ मारते हुए देखा जा सकता है।
हरभजन ने लगाई ललित मोदी की क्लास
हरभजन ने इंडियन एक्सप्रेस के हवाले से कहा कि मोदी ने यह वीडियो शायद शराब के प्रभाव में आकर या किसी मजाक के तौर पर जारी किया। उन्होंने माना कि वीडियो को सार्वजनिक करने की कोई जरूरत नहीं थी और इसे छोड़ दिया जाना बेहतर होता।
हरभजन ने कहा, ईमानदारी से कहूं तो मुझे समझ नहीं आया कि इसे सार्वजनिक करने की जरूरत क्यों थी। शायद वह शराब के प्रभाव में थे या सिर्फ मजाक कर रहे थे। अगर मैं उनकी जगह होता, तो मैं ऐसा वीडियो कभी बाहर नहीं आने देता।
उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उस समय उनके द्वारा किया गया काम गलत था, और इसके लिए उन्होंने पहले ही माफी मांग ली है। हरभजन ने कहा, जो हुआ वह सही नहीं था। एक खिलाड़ी के रूप में मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए था। लोग अपनी गलतियों से सीखते हैं, और अगर उस समय मेरी समझ इतनी होती, तो मैं कभी ऐसा नहीं करता।
हरभजन ने कहा कि वीडियो को जारी करना स्वार्थी कारणों के लिए किया गया था। उनका मानना है कि 18 साल पहले की घटना को याद दिलाने का कोई मकसद नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा, लोग पहले ही उस समय को भूल चुके हैं। अब इसे फिर से सामने लाना गलत है। इस वजह से मुझे उस समय हुई घटना के लिए बुरा लगता है।
इस घटना पर श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी श्रीसंत ने भी प्रतिक्रिया दी और इसे निर्भीक और अमानवीय बताया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा कि ललित मोदी और माइकल क्लार्क ने सिर्फ अपनी प्रचार और व्यूज के लिए पुराने घावों को फिर से खोला। भुवनेश्वरी ने कहा कि हरभजन और श्रीसंत अब अपने जीवन में आगे बढ़ चुके हैं, पिता बन चुके हैं, और फिर भी उन्हें पुरानी घटना के लिए निशाना बनाया जा रहा है।
T20 WC 2026, IND vs PAK: बारिश करेगी मैच का मजा किरकिरा? मौसम और पिच रिपोर्ट पर डालें नजर
KSCA का सम्मान: चिन्नास्वामी स्टेडियम में राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले के नाम पर स्टैंड्स!
T20 WC 2026: ‘टेक्निकली ठीक नहीं हैं अभिषेक शर्मा, सिर्फ बॉल को स्लॉग करते हैं’ – पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर
14 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा बरें क्रिकेट जगत से

