Skip to main content

ताजा खबर

‘शायद इमोशंस ने मुझ पर…’ – सैम कोंटास ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अपने पहले अनुभव पर कहा

शायद इमोशंस ने मुझ पर सैम कोंटास ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अपने पहले अनुभव पर कहा

Sam Konstas (Image Credit- Twitter X)

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के 19 वर्षीय युवा खिलाड़ी सैम कोंटास चर्चा का विषय रहे हैं। कोहली-बुमराह के साथ फील्ड पर लड़ाई से लेकर डेब्यू मैच में धुआंधार बल्लेबाजी कर उन्होंने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था।

ऑस्ट्रेलिया के लिए पहला टेस्ट खेलते हुए सैम कोंटास ने जबरदस्त शुरुआत की थी। मेलबर्न टेस्ट में, दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 65 गेंदों में 60 रनों की तेजतर्रार पारी खेली, जिसमें छह चौके और दो गगनचुंबी छक्के शामिल थे। हालांकि, इस दौरान विराट कोहली के साथ मैदान पर हुई झड़प ने ध्यान उनकी बल्लेबाजी से हटाकर भारतीय टीम के साथ हुई इस झड़प पर खींच लिया।

इसके बाद, दूसरी पारी में कोंटास केवल 8 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, आखिरी टेस्ट में उन्होंने पहली और दूसरी पारी में क्रमशः 23 और 22 रन बनाए।

कैसा रहा सैम कोंटास का पहला अंतरराष्ट्रीय सीरीज?

अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने शुरुआती अनुभव के बाद, कोंटास ने अपनी परफॉर्मेंस को लेकर विचार साझा किए। उन्होंने माना कि भावनाएं उनके खेल पर हावी हो गईं, लेकिन साथ ही उन्होंने आगामी श्रीलंका सीरीज के लिए उत्साह भी जताया।

कोंटास ने कहा, “श्रीलंका में दर्शकों के साथ यह पूरी तरह अलग अनुभव होगा। यह पहली बार था जब मैंने इतने बड़े दर्शकों के सामने खेला और शायद इमोशन मुझ पर हावी हो गईं। लेकिन श्रीलंका को उनके घरेलू मैदान पर हराना कठिन होगा। मैं उस चुनौती के लिए उत्सुक हूं।”

उन्होंने आगे कहा, “अपने देश का प्रतिनिधित्व करना और श्रीलंका दौरे पर जाना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है। वहां के लोगों ने मुझे खुले दिल से स्वीकार किया है, और मैं सीखने और बेहतर होने के लिए उत्सुक हूं। हमारी टीम बहुत मजबूत है। अगर मुझे पारी की शुरुआत का मौका मिलता है, तो मैं उस अवसर को पूरी तरह भुनाने की कोशिश करूंगा। मुझे खुद पर भरोसा है, और मैं अपनी शैली के अनुसार खुद को ढालने का प्रयास करूंगा।”

सैम कोंटास चैंपियंस ट्रॉफी स्क्वॉड में नहीं चुने गए

19 वर्षीय सैम कोंटास को 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम में जगह नहीं मिली। हालांकि, बिग बैश लीग 2024-25 के चार मैचों में उन्होंने दो अर्धशतक लगाए हैं और राष्ट्रीय टीम में सभी प्रारूपों में नियमित जगह पाने की उम्मीद कर रहे हैं।

আরো ताजा खबर

“वह अलग किस्म के ऑफ-स्पिनर हैं” – श्रीलंका दौरे से पहले 33 वर्षीय सारांश जैन की तारीफ में बोले आर. अश्विन

R Ashwin Praises Saransh Jain After Maiden Test Call-Up for Sri Lanka Tour (image via X) श्रीलंका में होने वाली दो मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम में...

₹2,00,000 करोड़ के पास पहुंची IPL की बिजनेस वैल्यू, RCB ने किया ₹300 मिलियन का आंकड़ा पार

IPL Enterprise Value Nears ₹2 Lakh Crore; RCB Retains Top Spot as Most Valued Brand (image via X) ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक ‘हूलिहान लोकी’ की 2026 आईपीएल ब्रांड वैल्यूएशन स्टडी के...

150 साल के इतिहास में ऐसा हुआ पहली बार! एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने नियुक्त की पहली महिला चेयर

Essex create history by appointing first female Chair in 150-year history (image via X) अपनी 150वीं सालगिरह के मौके पर एक अहम कदम उठाते हुए, एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने...

WI vs PAK 2026: पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 90 रनों से हराया, जेडन सील्स ने पंजा खोला 

WI vs PAK 1st Test (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर है। तो वहीं, आज 29 अगस्त,...