Skip to main content

ताजा खबर

शाकिब अल हसन बने रॉयल चैंप्स के कप्तान, अबू धाबी टी10 लीग 2025 में नई टीम की धमाकेदार एंट्री

शाकिब अल हसन बने रॉयल चैंप्स के कप्तान, अबू धाबी टी10 लीग 2025 में नई टीम की धमाकेदार एंट्री

Shakib Al Hasan (Image Credit – Twitter X)

अबू धाबी टी10 लीग 2025 के शुरू होने से पहले रॉयल चैंप्स फ्रेंचाइजी ने बड़ा ऐलान किया है। टीम ने बांग्लादेश के अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को अपना कप्तान नियुक्त किया है।

फ्रेंचाइजी का यह फैसला उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और रणनीतिक समझ पर भरोसे को दर्शाता है। यह टीम लीग में पहली बार हिस्सा ले रही है, इसलिए उनके लिए यह सीजन बेहद खास होने वाला है।

रॉयल चैंप्स ने अपनी टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा जोश का शानदार मेल तैयार किया है। टीम का मकसद है कि वह अपने डेब्यू सीजन में प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए लीग में पहचान बनाए। टीम का पहला मुकाबला 19 नवंबर 2025 को विस्टा राइडर्स के खिलाफ अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा।

कप्तान बनाए जाने पर शाकिब अल हसन ने दी प्रतिक्रिया

कप्तान बनाए जाने पर शाकिब ने कहा- रॉयल चैंप्स की कप्तानी करना मेरे लिए सम्मान की बात है। हमारे पास प्रतिभाशाली खिलाड़ी और समर्पित कोचिंग स्टाफ है। हम मिलकर बेहतरीन क्रिकेट खेलेंगे और दर्शकों को रोमांचक अनुभव देंगे। नई टीम होने के नाते हम सबके अंदर खुद को साबित करने का जबरदस्त उत्साह है।

टीम के कोच सर कोर्टनी वॉल्श ने बताया कि टीम ने तेज तर्रार टी10 फॉर्मेट के हिसाब से संतुलित संयोजन तैयार किया है। उन्होंने कहा, हमने एक ऐसी टीम बनाई है जो किसी भी परिस्थिति में ढल सके। खिलाड़ियों ने मेहनत और जिम्मेदारी का शानदार परिचय दिया है, जो हमारे डेब्यू सीजन में सफलता की कुंजी बनेगा।

टीम की सीईओ राजश्री शेठे ने कहा, हमने ऐसी टीम बनाई है जो कौशल, एकजुटता और जज्बे की मिसाल पेश करे। टीम के अंदर जोश और आत्मविश्वास दोनों हैं। हमें पूरा भरोसा है कि रॉयल चैंप्स इस सीजन में शानदार प्रदर्शन करेंगे और हमारे विजन को साकार करेंगे।

शाकिब के नेतृत्व और टीम की एकता के साथ रॉयल चैंप्स अबू धाबी टी10 लीग 2025 में नए जोश, दृढ़ता और आत्मविश्वास के साथ उतरने को तैयार हैं। यह सीजन उनके लिए सिर्फ शुरुआत नहीं, बल्कि अपनी पहचान बनाने का सुनहरा मौका होगा।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...