Skip to main content

ताजा खबर

शाकिब अल हसन को पीछे छोड़ सबसे तेज 200 टेस्ट विकेट लेने वाले बांग्लादेशी गेंदबाज बने तैजुल इस्लाम

शाकिब अल हसन को पीछे छोड़ सबसे तेज 200 टेस्ट विकेट लेने वाले बांग्लादेशी गेंदबाज बने तैजुल इस्लाम

Taijul Islam (Photo Source: X)

बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच ढाका के शेर ए बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। बांग्लादेश की टीम बिना शाकिब अल हसन के इस मुकाबले में खेल रही है। मेजबान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन उनका ये फैसला गलत साबित हुआ।

साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों ने पूरी टीम को सिर्फ 106 रन पर समेट दिया। वहीं इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने दिन का खेल समाप्त होने तक 6 विकेट के नुकसान पर 140 रन बना लिए हैं। इस दौरान बांग्लादेशी गेंदबाज तैजुल इस्लाम ने 200 टेस्ट विकेट लेने का बड़ा कारनाम कर दिखाया है। वह ऐसा करने वाले दूसरे बांग्लादेशी बन गए हैं।

तैजुल इस्लाम ने 48 टेस्ट में हासिल की उपलब्धि

ऐसा करते हुए तैजुल ने शाकिब अल हसन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने 54 टेस्ट में 200 विकेट हासिल किए थे। हालांकि, तैजुल इस्लाम ने सिर्फ 48 टेस्ट में ही यह उपलब्धि हासिल कर ली है। इस प्रकार वह ऐसा करने वाले सबसे तेज बांग्लादेशी गेंदबाज बन गए हैं।

मुकाबले की बात करें तो बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन दक्षिण अफ्रीका की घातक गेंदबाजी के आगे टीम ने घुटने टेक दिए। कगिसो रबाडा, वियान मुल्डर और केशव महाराज ने तीन-तीन विकेट लिए और मेजबान टीम को 106 रन पर ढेर कर दिया।

वहीं इसके बाद जब साउथ अफ्रीका बल्लेबाजी करने उतरी तो उसकी शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। टीम ने 9 के स्कोर पर पहला विकेट गंवाया। हालांकि, इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स और टोनी डी जॉर्जी ने पारी को संभाला। लेकिन 50 के स्कोर पर ट्रिस्टन के रूप में साउथ अफ्रीका को दूसरा झटका लगा। इसके बाद टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। और दिन का खेल समाप्त होने तक 6 विकेट के नुकसान पर 140 रन बना लिए हैं।

আরো ताजा खबर

Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी 

Ishan Kishan and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी को, आगामी दलीप ट्राॅफी (Duleep Trophy) 2026...

‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने हाल में ही स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा बयान...

29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को...

ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

Shubman Gill Reclaims Top Spot in ICC ODI Rankings (image via getty) भारतीय क्रिकेट कप्तान शुभमन गिल ने छह महीने के अंतराल के बाद आईसीसी पुरुष वनडे बैटिंग रैंकिंग में...