Skip to main content

ताजा खबर

‘शर्म करने वाले नंबर’ जारी BGT सीरीज में विराट कोहली की खराब फाॅर्म पर इरफान पठान

‘शर्म करने वाले नंबर’ जारी BGT सीरीज में विराट कोहली की खराब फाॅर्म पर इरफान पठान

Virat Kohli and Irfan Pathan (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli), ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी BGT सीरीज में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं। पर्थ टेस्ट मैच की दूसरी पारी में अगर कोहली की शतकीय पारी को छोड़ दें, तो 36 वर्षीय अनुभवी खिलाड़ी ने इस सीरीज में 7, 11, 2, 36 और 5 का स्कोर बनाया है।

इस तरह के प्रदर्शन के बाद, कोहली के प्लेइंग इलेवन में खेलने पर सवाल उठ रहे हैं। दूसरी ओर, अब कोहली के इस खराब प्रदर्शन पर पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान (Irfan Pathan) की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। इरफान का कहना है कि ये शर्म करने वाले नंबर पर हैं।

विराट कोहली की फाॅर्म पर जमकर बरसे इरफान

बता दें कि जारी बीजीटी सीरीज में कोहली की फाॅर्म को लेकर, स्टार स्पोर्ट्स के साथ चर्चा करते हुए इरफान पठान ने कहा- पांच साल हो गये, आप इतने बड़े खिलाड़ी हैं और पिछले पांच साल में आपका औसत 28 के करीब रहा है। क्या भारतीय क्रिकेट इसका हकदार है? क्या भारतीय क्रिकेट अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी से 28 के औसत का हकदार है? बिल्कुल नहीं, वे इससे बेहतर के हकदार हैं।

इरफान ने आगे कहा- अक्टूबर 2024 से उनका टेस्ट औसत 21 का है। भारतीय टीम इसकी हकदार नहीं है। यहां तक ​​कि एक युवा खिलाड़ी भी आपको 21 का औसत दे देगा, आप विराट से इससे ज्यादा की उम्मीद करते हैं। यदि आपका करियर औसत 50 के करीब है, तो वहां कुछ शर्म करने वाले नंबर हैं।

BGT सीरीज में कोहली के आउट होने को लेकर इरफान ने कहा- अगर आप उनके आउट होने पर नजर डालें, तो सभी गेंदें ऑफ स्टंप के बाहर थीं। अगर आप उन गेंद को नहीं छूएंगे तो वे गेंदें विकेटकीपर के पास जाएंगी और गेंदबाज कुछ और करेगा।

अच्छे खिलाड़ी दो समान गलतियों के बीच अंतर बढ़ा देते हैं। लेकिन विराट बार-बार ऐसी ही गलतियां कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया प्लान ए से प्लान बी की ओर बिल्कुल भी नहीं जा रहा है। वह प्लान ए से ही आउट हो जा रहे हैं।

আরো ताजा खबर

Women’s T20 World Cup 2026: फाइनल से पहले कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने बढ़ाया इंग्लैंड का हौसला

Women’s T20 World Cup 2026 (Image credit Twitter – X) आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 40 रन से हराकर फाइनल में...

ENG vs IND: भारत ने दूसरे टी20 में टाॅस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू के साथ ही रच दिया इतिहास 

ENG vs IND (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की जारी टी20आई सीरीज का दूसरा मैच आज 4 जुलाई, शनिवार को मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड...

महिला टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने के बाद परिवार से मिलके भावुक हुई इंग्लिश पेसर लाॅरेन बेल, देखें वायरल वीडियो

Women’s T20 World Cup 2026: Lauren Bell (Image credit Twitter – X) आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर इंग्लैंड ने फाइनल में जगह...

4 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. इतिहास रचने से महज 1 विकेट दूर अक्षर पटेल, इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20आई में हासिल कर सकते हैं बड़ी उपलब्धि भारत...