Skip to main content

ताजा खबर

शराब-तंबाकू के विज्ञापनों में अब नहीं दिखेंगे क्रिकेटर्स, सरकार ने BCCI और SAI को लिखी चिट्ठी

शराब-तंबाकू के विज्ञापनों में अब नहीं दिखेंगे क्रिकेटर्स सरकार ने BCCI और SAI को लिखी चिट्ठी

BCCI & SAI Logo (Photo Source: Getty Images)

मीडिया लोगों के माइंड को किस तरह से कंट्रोल करता है, इस बात से हर कोई वाकिफ है। अखबार, टीवी, रेडियो और डिजिटल माध्यम में आज कल हर तरह के प्रोडक्ट के विज्ञापन दिखाए जाते हैं, जिसमें धूम्रपान, तंबाकू और शराब जैसी चीजों से संबंधित विज्ञापन भी होते हैं। खिलाड़ी भी इस तरह के विज्ञापनों को प्रोमोट करते हुए नजर आते हैं, जिससे युवाओं तक एक गलत संदेश पहुंचता है।

केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस मामले को लेकर अब एक बड़ा कदम उठाया है। मंत्रालय ने BCCI और स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (SAI) को चिट्ठी लिखी है, जिसमें खिलाड़ियों के शराब और तंबाकू संबंधित विज्ञापन करने पर रोक लगाने का अनुरोध किया गया है।

अतुल गोयल ने आईपीएल पर साधा निशाना

डायरेक्टर जनरल ऑफ हेल्स सर्विसेस अतुल गोयल ने आईपीएल जैसे लोकप्रिय स्पोर्टिंग इवेंट के दौरान तंबाकू और शराब से संबंधित प्रोडक्ट के लिए सरोगेट विज्ञापनों को लेकर चिंता व्यक्त की है। अतुल गोयल ने चिट्ठी में लिखा,

आईपीएल जैसे क्रिकेट इवेंट के दौरान कुछ सबसे फेमस क्रिकेटरों और एक्टर्स द्वारा तंबाकू या शराब से संबंधित प्रोडक्ट के सरोगेट विज्ञापन देखना निराशाजनक है। ये शख्सियतें देशभर के लाखों युवाओं के लिए रोल मॉडल हैं।

इस मुद्दे के समाधान के लिए अतुल गोयल ने कई उपाय भी बताए हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि BCCI और SAI दोनों अपनी पहुंच के तहत खिलाड़ियों और क्रिकेटरों को निर्देश जारी करें और उनसे तंबाकू से संबंधित प्रोडक्ट के सरोगेट प्रमोशन या विज्ञापनों में भाग न लेने का आग्रह करें। इसके अतिरिक्त, उन्होंने इन संगठनों द्वारा आयोजित स्टेडियमों या कार्यक्रमों में ऐसे उत्पादों को बढ़ावा देने या विज्ञापन न करने की सिफारिश की। अतुल गोयल ने चिट्ठी के अंत में लिखा,

इस तरह के उपायों से न केवल युवाओं के बीच तम्बाकू की खपत को कम करने में मदद मिलेगी, बल्कि स्वास्थ्य और फिटनेस के समर्थक के रूप में खिलाड़ियों की छवि भी सकारात्मक रूप से मजबूत होगी।

আরো ताजा खबर

IPL 2027: हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह के बड़े ट्रेड को BCCI की हरी झंडी, डील हुई पक्की

IPL 2027: Hardik Pandya Set for Punjab Kings Move as BCCI Clears Direct Swap for MI’s Arshdeep Singh (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले खिलाड़ियों की अदला-बदली...

10 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. IPL 2027: हार्दिक-अर्शदीप ट्रेड को औपचारिक मंजूरी मिली हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह के बीच आईपीएल ट्रेड को औपचारिक मंजूरी मिल गई...

“मुझे इसकी भनक तक नहीं थी” – सैंडपेपर कांड पर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की सफाई

Mitchell Starc Stands by 2021 Statement, Brushes Off Usman Khawaja’s Sandpapergate Claims (Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने 2018 के बॉल टेंपरिंग विवाद को...

SM Trends: 10 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) इंडिया ए के न्यूजीलैंड दौरे के दौरान, भारतीय ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने एक बहुत ही प्यारे अंदाज से सबका दिल जीत लिया।...