Skip to main content

ताजा खबर

“शमी की बेहूदा जुबान…..” पूर्व पाक क्रिकेटर ने लिया भारतीय तेज गेंदबाज को निशाने पर

शमी की बेहूदा जुबान पूर्व पाक क्रिकेटर ने लिया भारतीय तेज गेंदबाज को निशाने पर

Mohammed Shami and Inzamam-Ul-Haq (Image Credit- Twitter X)

भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम-उल-हक की कड़ी आलोचना की थी। इंजमाम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान भारतीय टीम पर गेंद से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। शमी ने इंजमाम को लताड़ते हुए यहां तक कह दिया कि कार्टूनगिरी नहीं करना चाहिए। शमी के इस कमेंट पर पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज बासित अली ने अपनी प्रतिक्रया दी है।

बासित अली ने की मोहम्मद शमी की आलोचना

अली ने नाराजगी जताते हुए कहा कि शमी को इंजमाम के लिए कार्टून का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए था क्योंकि यह बेहूदा जबान है। उन्होंने साथ ही कहा कि क्रिकेट में खुश होने वाले दिन काफी कम और रोने वाले बहुत ज्यादा होते हैं। बासित ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ”अगर आपको लगता है कि इंजी भाई ने कुछ गलत कहा है उसे अच्छे शब्दों में कहें। उन्हें कार्टून वगैरह न कहें। थोड़ा सम्मान दिखाएं। वह सीनियर हैं। आपको अपने सीनियर्स का सम्मान करना चाहिए।

अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो क्रिकेट आपको 365 में से 300 दिन रुलाएगा और सिर्फ 65 दिन खुश करेगा। प्लीज ऐसा न करें, यह एक पर्सनल गुजारिश है।” उन्होंने आगे कहा, “थोड़ा ऐहतियात बरतें। आप कहीं भी कुछ भी नहीं बोल सकते। जो भी सवाल पूछा जाता है, उसका ‘बेहूदा’ जवाब देते रहते हो। मैं सही शब्द ‘बेहूदा’ का इस्तेमाल कर रहा हूं। आपने बेहूदा जबान इस्तेमाल की। तुम्हारे बड़ों ने शायद यह नहीं सिखाया।”

इंजमाम उल हक के बयान पर मोहम्मद शमी ने कही थी ये बात

शमी ने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में कहा था, ”पाकिस्तानी हमारे साथ कभी खुश नहीं थे और कभी होंगे भी नहीं। कोई कहता है कि हमें अलग गेंद दी गई है, कोई कहता है गेंद में चिप लगी है। मैंने पहले भी कहा है कि अगर भविष्य में मुझे किसी जगह मौका मिलता है तो मैं गेंद को खोलना चाहूंगा और दिखाऊंगा कि अंदर कोई डिवाइस है या नहीं। अगर तुम्हारे गेंद गेंद को स्विंग या रिवर्स स्विंग करवाएं तो स्किल है और अगर हम करें तो हम गेंद से छेड़छाड़ कर रहे हैं और गेंद में चिप लगा रहे।”

शमी ने कहा, ”जो टीम उनके खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करेगी वो वहां पर टारगेट होती है। मान लो मैंने डिवाइस से गेंद डाल दिय और बटल उलटा दब गया। मैंने इनस्विंग डाली और वो आउटस्विंग हो गई तो चौका हो जाएगा। ये कार्टूनगिरी कहीं और चल सकती है, ये लोगों को बेवकूफ बनाने वाली बातें हैं।”

टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान इंजमाम ने लगाया था टीम इंडिया पर आरोप

वहीं, इंजमाम ने टी20 वर्ल्ड कप में कहा था, ”अर्शदीप सिंह जिस समय 15वां ओवर कर रहा था, उस समय गेंद रिवर्स स्विंग कर रहा था। नई बॉल के साथ इतनी जल्दी रिवर्स स्विंग होना मुश्किल है। इसका मतलब है कि बॉल 12वें-13वें ओवर तक बन गया था कि रिवर्स के काबिल हो गया था। क्योंकि जब वो 15वां ओवर करने आए तो उनका रिवर्स स्विंग होना शुरू हो गया था। तो अंपायर्स को यहां भी आंखें खुली रखनी चाहिए।”

আরো ताजा खबर

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...

IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली 

CSK vs SRH (Image Credit- Twitter X) पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच, आईपीएल 2027 के प्लेयर ऑक्शन...

SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं, क्रिकेट जगत शानदार...