Skip to main content

ताजा खबर

शबनिम इस्माइल का ऐतिहासिक कारनामा! Women’s T20 WC में 50 विकेट का आंकड़ा छूने वाली पहली खिलाड़ी

Shabnim Ismail becomes Women's T20 World Cup's all-time leading wicket-taker (image via getty)
Shabnim Ismail becomes Women’s T20 World Cup’s all-time leading wicket-taker (image via getty)

दक्षिण अफ्रीका की पेस बॉलर शबनिम इस्माइल ने गुरुवार (2 जुलाई) को द ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल के दौरान विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 50 विकेट लेने वाली पहली बॉलर बनकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया। 37 साल की इस तेज गेंदबाज ने अपने शुरुआती ओवर की पहली ही गेंद पर इंग्लैंड की ओपनर एमी जोन्स को आउट करके अपने 38वें महिला टी20 वर्ल्ड कप मैच में यह उपलब्धि हासिल की।

इस्माइल को सेमीफाइनल में यह खास उपलब्धि हासिल करने के लिए सिर्फ एक विकेट की जरूरत थी और उन्होंने इसे हासिल करने में ज्यादा समय नहीं गंवाया।

इस्माइल, जो पहले से ही इंटरनेशनल क्रिकेट में साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं, अब 38 मैचों में 15.86 की औसत से 51 विकेट लेकर ऑल-टाइम विमेंस टी20 वर्ल्ड कप विकेट चार्ट में टॉप पर हैं। आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में शबनम के बाद ऑस्ट्रेलिया की मेगन शूट का नंबर आता है। शूट ने अब तक खेले गए 30 मैचों में 48 विकेट लिए हैं।

महिला टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट

  • 51- शबनिम इस्माइल (दक्षिण अफ्रीका)*
  • 48- मेगन शुट्ट (ऑस्ट्रेलिया)
  • 44- एलिस पेरी (ऑस्ट्रेलिया)
  • 41- अन्या श्रबसोल (इंग्लैंड)
  • 39- मारिजान काप (दक्षिण अफ्रीका)

शबनिम के ऐतिहासिक माइलस्टोन के सेमीफाइनल का मुख्य आकर्षण होने के बावजूद, इंग्लैंड ने सिवर-ब्रंट के शानदार प्रदर्शन के चलते मैच जीत लिया। आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 40 रनों से हराया। ओवल में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड 23/3 पर लड़खड़ा गया था। लेकिन कप्तान नैट सिवर-ब्रंट ने (75) और हैदर नाइट ने (58) रन बनाए, जिससे कुल स्कोर 169/5 हो गया था। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की पारी में साझेदारियों की कमी रही और वे लक्ष्य से काफी पीछे रह गये।

अब इंग्लैंड की महिला टीम रविवार (5 जुलाई) को मशहूर लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर होने वाले फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की मजबूत टीम का सामना करेगी।

আরো ताजा खबर

ENG vs IND: क्या मैनचेस्टर में भी पड़ेगी खराब मौसम की मार? दूसरे T20I से पहले जानें वेदर अपडेट

ENG vs IND 2026, 2nd T20I – Old Trafford, Manchester weather forecast (image via X) चेस्टर-ले-स्ट्रीट में पहला टी20आई मैच बारिश की वजह से रद्द होने के बाद, भारत और...

SM Trends: 3 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के लिए डरहम से मैनचेस्टर पहुंच चुकी है। दोनों टीमों के बीच यह मैच 4...

‘एमएस धोनी जैसे हैं नोवाक जोकोविच’ – विंबलडन देखने पहुंचीं दीप्ति शर्मा ने टेनिस दिग्गज की तारीफ में कसीदे पढ़े

Deepti Sharma shares admiration for tennis legend after visiting Wimbledon (image via JioHotstar) भारतीय क्रिकेटर दीप्ति शर्मा ने बताया कि नोवाक जोकोविच उनके पसंदीदा टेनिस खिलाड़ी हैं। वह उनकी मेन्टल...

दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी का अमेरिका में बड़ा निवेश, न्यू जर्सी में शुरू किया नया क्रिकेट एकेडमी सेंटर

Delhi Capitals (Image credit Twitter – X) दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट एकेडमी ने अमेरिका में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करते हुए न्यू जर्सी में नया ट्रेनिंग सेंटर शुरू किया है।...