Skip to main content

ताजा खबर

शक्तिशाली आदमी अगर शक्ति प्रदर्शन नहीं करता है तो…: विराट कोहली को लेकर पूर्व खिलाड़ी ने दी सभी टीमों को कड़ी चेतावनी

शक्तिशाली आदमी अगर शक्ति प्रदर्शन नहीं करता है तो विराट कोहली को लेकर पूर्व खिलाड़ी ने दी सभी टीमों को कड़ी चेतावनी

Virat Kohli (Photo Source: X/Twitter)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम का प्रदर्शन अभी तक काफी अच्छा रहा है और उन्होंने सभी मैच में जीत दर्ज की है। ग्रुप स्टेज में भारत ने पहले आयरलैंड को हराया था फिर टीम ने पाकिस्तान को भी करारी शिकस्त दी थी। भारत ने अमेरिका के खिलाफ भी जीत दर्ज की थी जबकि कनाडा के खिलाफ मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था।

सुपर 8 में खेले गए मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 47 रनों से हराया। अब टीम को अपना अगला मैच बांग्लादेश के खिलाफ आज यानी 22 जून को खेलना है। हालांकि इस मैच से पहले पूर्व भारतीय खिलाड़ी नवजोत सिंह सिद्धू ने विराट कोहली को लेकर अपने पक्ष रखा है। बता दें, विराट कोहली का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में अभी तक निराशाजनक रहा है। उन्होंने चार पारी में सिर्फ 29 रन बनाए हैं।

अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में विराट कोहली ने 24 गेंदों में 24 रनों की पारी खेली थी। विराट कोहली को इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम की ओपनिंग की जिम्मेदारी दी गई है लेकिन अनुभवी बल्लेबाज इस काम को अच्छी तरह से निभाने में नाकाम रहे हैं। हालांकि बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने विराट कोहली की जमकर प्रशंसा की है और बचे हुए मुकाबलों में बाकी टीमों को कड़ी चेतावनी भी दी है।

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें उन्होंने यह कहा है कि विराट कोहली मानसिक रूप से काफी मजबूत है और उन्हें काफी समय तक शांत नहीं रखा जा सकता है। विराट इस समय घायल है और उनसे ज्यादा खतरनाक इस समय और कोई भी खिलाड़ी नहीं है।

यह रही वीडियो:

भारत और बांग्लादेश आगामी मैच को अपने नाम जरुर करना चाहेंगे। भारतीय टीम के लिए अच्छी बात यह है कि अगर वो बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मैच को अपने नाम कर लेते हैं तो टीम लगभग सेमीफाइनल में अपनी जगह बना लेगी।

वहीं बांग्लादेश को भी इस समय हल्के में नहीं लिया जा सकता है क्योंकि टीम के गेंदबाजों का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में काफी अच्छा रहा है। फिलहाल तमाम फैंस इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं, क्रिकेट जगत शानदार...

बड़ी खबर! IPL 2027 में भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर रूल 

MI Clarifies Position on Hardik Pandya Trade Rumors Ahead of IPL 2027 (image via X) आईपीएल 2027 के शुरू होने से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। इंडियन प्रीमियर...

सूर्यकुमार यादव को फिर से मिली कप्तानी, इस टूर्नामेंट में संभालेंगे टीम की कमान 

Suryakumar Yadav Breaks Silence on India Comeback Plans (image via getty) भारत को अपनी कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मुंबई...

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...