Skip to main content

ताजा खबर

“वो हाल करके छोड़ूंगा दुनिया थूकेगी तुझ पर…”- वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान को लेकर योगराज सिंह का विवादित बयान

वो हाल करके छोड़ूंगा दुनिया थूकेगी तुझ पर- वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान को लेकर योगराज सिंह का विवादित बयान
Yuvraj Singh and Yograj Singh (Source X)युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने हाल ही एक इंटरव्यू दिया है जिसमें वह दो भारत के दो दिग्गज कप्तान कपिल देव और एमएस धोनी को लेकर तीखी बयानबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। वैसे तो माही को लेकर अकसर योगराज का गुस्सा फूटता रहता है, लेकिन इस बार उन्होंने कपिल देव के खिलाफ भी काफी कुछ कहा है। उन्होंने इंटरव्यू में यह तक कह दिया कि मैं कपिल का वो हाल करके छोड़ूंगा दुनिया थूकेगी तुझ पर।

योगराज सिंह ने कपिल देव पर निकाली अपनी भड़ास

जी स्विच यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में योगराज सिंह युवराज सिंह पर की गई अपनी मेहनत के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि अपने बेटे को बड़ा क्रिकेटर बनाने के लिए उन्होंने अपनी मां को गांव भेज दिया, पत्नी को घर से निकाल दिया। उन्होंने यह तक कहा कि अगर उनकी पत्नी युवराज सिंह को लेकर चली जाती तो वह दूसरी शादी करके एक और बेटा पैदा करेंगे और उसे क्रिकेटर बनाएंगे। योगराज दुनिया को दिखाना चाहते थे कि वह क्या चीज है। इस बातचीत के दौरान उन्होंने कपिल देव पर अपनी भड़ास निकाली।

योगराज सिंह ने कहा, “मैं जिंदगी में लोगों को दिखाना चाहता हूं कि योगराज चीज किया है, जिसको तुमने नीचे गिराया है। आज सारी दुनिया मेरे पैरों के नीचे हैं, सलाम करती है। और वो लोग जिन्होंने बहुत बुरा किया था…किसी को कैंसर है, किसी का घर टूट गया, कोई मगर गया और किसी के घर में बेटा ही नहीं है।

आप समझ रहे हो मैं किसकी बात कर रहा हूं…उस आदमी ने जो किया वो आपके ग्रेटेस्ट कैप्टन ऑफ ऑल टाइम मिस्टर कपिल देव, उसको मैंने कहा था कि वो हाल करके छोड़ूंगा दुनिया थूकेगी तुझ पर। आज युवराज सिंह के पास 13 ट्रॉफी है और तेरे पास एक ही है वर्ल्ड कप।”

कपिल देव के साथ-साथ उन्होंने एमएस धोनी को लेकर भी काफी कुछ कहा है। योगराज का ये बयान अब सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। फैंस उनके इस स्टेटमेंट को पढ़ने के बाद काफी ज्यादा गुस्से में नजर आ रहे हैं।

Beta

Beta feature

আরো ताजा खबर

अभिषेक शर्मा का मजेदार खुलासा, अंडर-एज दिनों में शुभमन गिल के पास ही था आईफोन

Abhishek Sharma Shubman Gill (Image credit Twitter – X) क्रिकेटरों के बीच की दोस्ती और पुराने किस्से अक्सर फैंस को काफी दिलचस्प लगते हैं। हाल ही में हुए BCCI नमन...

हार्दिक पांड्या ने बताया अपना क्रिकेट आइडल, सचिन या गांगुली नहीं बल्कि इस पूर्व ओपनर का लिया नाम

Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) क्रिकेट में अक्सर युवा खिलाड़ी अपने आदर्श के रूप में बड़े अंतरराष्ट्रीय सितारों का नाम लेते हैं। लेकिन इस बार स्टार ऑलराउंडर हार्दिक...

IPL 2026: पंजाब किंग्स के लिए ये 4 विदेशी खिलाड़ी बन सकते हैं मैच विनर

IPL 2026 Punjab Kings (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले पंजाब किंग्स अपनी टीम को और मजबूत बनाने की तैयारी में है। पिछले सीजन में टीम का...

16 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच कराने की RCB को मिली हरी झंडी! इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले एक बड़ी खबर सामने...